फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20 Singer Qazi Touqeer admits he did not sing well when he won Fame Gurukul defeated Arijit Singh

बिग बॉस 20: काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह को हराकर जीता था 'फेम गुरुकुल'; 21 साल बाद बोले- 'तब अच्छा नहीं गाता था'

Sat, 12 Sep 2026 11:01 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 12 Sep 2026 11:01 AM IST
सार

Bigg Boss 20: काजी तौकीर इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। अपनी गायिकी से उन्होंने प्रतिभागियों का दिल जीत लिया। इस दौरान उन्होंने 'फेम गुरुकुल' में अपनी जीत को याद करते हुए अपनी सिंगिंग में कमी निकाली।

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Singer Qazi Touqeer admits he did not sing well when he won Fame Gurukul defeated Arijit Singh
अरिजीत सिंह-काजी तौकीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

21 साल पहले काजी तौकीर ने 'फेम गुरुकुल' जीता था। साल 2005 में काजी तौकीर ने लोकप्रिय सिंगर अरिजीत सिंह को हराकर इस शो की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इन दिनों काजी तौकीर बिग बॉस 20 में नजर आ रहे हैं और यहां आकर उन्होंने अपनी अच्छी उपस्थिति दर्ज कराई है। हालिया एपिसोड में वे 'फेम गुरुकुल' जीतने के 21 साल बाद अपनी सिंगिंग में कमी निकालते दिखे।

विज्ञापन

काजी ने सिंगिंग से घरवालों का जीता दिल
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में सभी प्रतिभागी लीगेसी रूम में बैठे थे। इस दौरान काजी तौकीर ने अपनी गायिकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। काजी ने 'ओ मेरे दिल के चैन...' गाना गाया। इसके बाद सभी घरवालों ने उनकी जमकर तारीफ की। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कहा, 'आपकी इसी प्रतिभा की वजह से पूरे देश ने फेम गुरुकुल के दिनों में आपको वोट दिए थे'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Singer Qazi Touqeer admits he did not sing well when he won Fame Gurukul defeated Arijit Singh
काजी तौकीर - फोटो : सोशल मीडिया

'फेम गुरुकुल' की जीत पर काजी क्या बोले?
घर वालों से मिली तारीफ पर काजी तौकीर गदगद हो गए। उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया। मगर 'फेम गुरुकुल' के 21 साल बाद उन्होंने अपनी तब की गायिकी प्रतिभा पर भी टिप्पणी कर डाली। उन्होंने अपनी सिंगिंग में कमी निकाली। काजी तौकीर ने कहा, 'लेकिन, मैं अच्छा नहीं गाता था उस टाइम'।

विज्ञापन

नेटिजंस ने की जमकर तारीफ
बता दें कि साल 2005 का सिंगिंग रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' काजी तौकीर और रूपरेखा बनर्जी ने संयुक्त रूप से जीता था। बिग बॉस 20 में आकर काजी ने अपनी गायिकी प्रतिभा से दर्शकों को भी हैरान कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत ही खूबसूरत गाया है। यही वजह रही कि बिग बॉस भी उनके गाना खत्म होने का इंतजार करते दिखे'। एक यूजर ने लिखा है, 'ऐसा लग रहा है कि सोनू निगम और शान साथ में गा रहे हैं'। एक यूजर ने लिखा है, 'अमाल मलिक से सुंदर गाया है'।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed