फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bigg boss 19 highest paid contestant gaurav khanna amaal mallik tanya mittal

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना या कुनिका सदानंद, कौन है 'बिग बॉस 19' का सबसे महंगा कंटेस्टेंट?

Wed, 03 Sep 2025 12:19 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 03 Sep 2025 12:19 PM IST
सार

Bigg Boss 19 Highest Paid Contestant: 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स की फीस को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि किस कंटेस्टेंट को शो के लिए सबसे ज्यादा फीस मिल रही है।

विज्ञापन
bigg boss 19 highest paid contestant gaurav khanna amaal mallik tanya mittal
बिग बॉस 19 - फोटो : एक्स
loader

विस्तार

सलमान खान के शो 'बिग बॉस' का हर सीजन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। शो में लड़ाई-झगड़े इस साल भी खूब देखने को मिल रहे हैं। वहीं इस सीजन दर्शकों के मन में हमेशा ये सवाल रहता है कि आखिर कौन सा कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा फीस ले रहा है? चलिए जानते हैं कंटेस्टेंट्स की फीस को लेकर अब तक क्या कुछ सामने आया है।
विज्ञापन


गौरव खन्ना बने सबसे महंगे कंटेस्टेंट?
टीवी शो अनुपमा से घर-घर में लोकप्रिय हुए गौरव खन्ना इस सीजन में सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कंटेस्टेंट बन गए हैं। 'स्क्रीन' की रिपोर्ट  के मुताबिक, गौरव एक हफ्ते के लिए करीब 17.5 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं। यानी उनकी एक दिन की कमाई लगभग 2.5 लाख रुपये है। यह रकम उन्हें शो के टॉप पेड स्टार्स में शामिल करती है।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: प्रणित की रोस्टिंग से तान्या मित्तल को लगी मिर्ची, 'बिग बॉस 19' में लगा एंटरटेनमेंट का तड़का
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि गौरव न सिर्फ बिग बॉस 19 के इस सीजन में बल्कि शो के इतिहास के भी सबसे महंगे कलाकारों में से एक बन गए हैं। हालांकि, अब तक की सबसे महंगी कंटेस्टेंट हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन रही हैं, जिन्होंने मात्र तीन दिन के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये की फीस ली थी।

अमाल मलिक और बाकी कंटेस्टेंट्स की फीस
गौरव के बाद इस सीजन में म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक की फीस सबसे ज्यादा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमाल प्रति हफ्ता 8.75 लाख रुपये ले रहे हैं। इसका मतलब उनकी रोजाना कमाई 1.25 लाख रुपये है।

इसके अलावा, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आवेज दरबार और टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर एक हफ्ते के लिए 6 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं। वहीं, मृदुल तिवारी और प्रणीत मोरे फीस की रेस में सबसे पीछे हैं और इनकी तुलना में बाकी कंटेस्टेंट्स की कमाई कहीं ज्यादा है।


पिछले सीजन्स के महंगे कंटेस्टेंट्स
अगर बिग बॉस के पिछले सीजन्स पर नजर डालें तो करणवीर वोहरा भी सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सितारों में रहे हैं। उन्होंने बिग बॉस 12 में एक हफ्ते के करीब 20 लाख रुपये चार्ज किए थे। गौरव खन्ना की फीस इन्हीं बड़े नामों की लिस्ट में उन्हें शामिल कर रही है।

घर में गुटबाजी और बढ़ता ड्रामा
फीस की चर्चाओं के बीच शो में ड्रामा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले ही हफ्ते में घर दो ग्रुप्स में बंट चुका है। एक तरफ जीशान कादरी का ग्रुप है तो दूसरी तरफ कुनिका सदानंद हैं। इनके बीच खींचतान और बहसबाजी देखने को मिल रही है। इसी बीच फराहना भट्ट भी घर में फिर से वापस आ गई हैं 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed