Bigg Boss 19: प्रणित की रोस्टिंग से तान्या मित्तल को लगी मिर्ची, 'बिग बॉस 19' में लगा एंटरटेनमेंट का तड़का
Bigg Boss 19 Promo: 'बिग बॉस 19' के घर में मजेदार राशन टास्क हो रहा है जिसमें घरवाले एक दूसरे को रोस्ट कर रहे हैं। इसी बीच स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणित मोरे की रोस्टिंग तान्या मित्तल के गले नहीं उतरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंटरटेनमेंट से भरपूर एपिसोड
बिग बॉस ने घरवालों को एक खास टास्क दिया है जिसमें उन्हें अपने टैलेंट से दर्शकों को एंटरटेन करना होगा। इस एपिसोड की शुरुआत होती है नीलम गिरी के धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से। इसके बाद माहौल और ज्यादा मजेदार बनता है जब अमाल मलिक अपनी सिंगिंग और प्रणित अपने रोस्टिंग एक्ट से घरवालों को हंसाने लगते हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Archana Gautam: 'मुझसे पंगा मत लो, अब चुप नहीं बैठूंगी', सच में अर्चना गौतम के साथ हुआ धोखा या कोई नया शो?
होस्टिंग की जिम्मेदारी जीशान कादरी को दी गई है, जो अपनी कॉमिक टाइमिंग से शो में चार चांद लगाते नजर आते हैं। वहीं, मृदुल तिवारी और कुनिका सदानंद का फनी एक्ट भी दर्शकों को खूब गुदगुदाने वाला है।
अमाल और प्रणित के निशाने पर कुनिका और तान्या
शो के प्रोमो में देखा गया कि अमाल मलिक ने अपने एक्ट के दौरान कुनिका और अभिषेक पर मजेदार तंज कसे। उन्होंने कुनिका के स्ट्रिक्ट रवैये को भी रोस्ट कर दिया, जिसे सुनकर घरवालों की हंसी छूट गई। दूसरी ओर प्रणित ने स्टैंड-अप कॉमेडी करते हुए तान्या मित्तल और कुनिका को आड़े हाथ लिया।
#BiggBoss19 Promo for tomorrow:
- BB Show Begins
- #NeelamGiri and #AwezDarbar's dance
- Boss #TanyaMittal mocks #FarhanaBhatt
- #PranitMore roasts #KunickaaSadanand pic.twitter.com/GAgrmy00Ix — KhabriBhai (@RealKhabriBhai) September 2, 2025
तान्या को उन्होंने विक्टिम कार्ड खेलने का ताना मारा, जबकि कुनिका को कहा कि उन्हें हमेशा ज्यादा अटेंशन चाहिए। इन तानों पर बाकी घरवाले ठहाके लगाते नजर आए, लेकिन तान्या को ये बातें बिल्कुल रास नहीं आईं और वह नाराज हो गईं।
तान्या ने कुनिका से कही ये बात
राशन टास्क के बाद तान्या मित्तल ने कुनिका से बात करते हुए कहा- 'मैंने रोस्टिंग में किसी को बेइज्जत नहीं किया। मुझे प्रणीत को ठेले वाली लाइन कहनी ही थी। वो लाइन मैंने सबसे पहले लिखी थी। पता नहीं क्यों, मेरा इंस्टिंक्ट कहता है कि इन सब लोगों को हम अच्छे लगें या न लगें, लेकिन जनता को हम बहुत अच्छे लगते होंगे। मेरा दिल यही कहता है।'
#Livefeed !! #Tanya :- Meine Roasting me kisi ko bejjat nahi kiya.. Mujhe Pranit ko Thele wali line kehni hi thim. Meine sabse pehle likhi thi..
— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) September 2, 2025
Pata nahi mera instinct kehta hai inn sab logo ko hum ache lage na lage but Jantaa ko hum bhut ache lagte honge...mera dil kehta… pic.twitter.com/YwZrwy9DWT
नॉमिनेशन से बढ़ा सस्पेंस
मनोरंजन के साथ-साथ शो में नॉमिनेशन का खेल भी चलता रहा। बीते दिन हुए टास्क में पांच सदस्य घर से बेघर होने की कतार में आ गए। इनमें कुनिका सदानंद, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, अवेज दरबार और मृदुल तिवारी शामिल हैं। पिछले हफ्ते तो किसी को घर से बाहर नहीं किया गया था, लेकिन इस बार एक सदस्य का सफर जरूर खत्म होने वाला है।