फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 16 Live Updates Shiv Thakrey Archana Gautam and Mc Stan see their Journey in the House

Bigg Boss 16: अपनी जर्नी देख अर्चना और स्टैन हुए भावुक, शिव ने बिग बॉस को कहा 'गॉडफादर'

Sat, 11 Feb 2023 01:19 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 11 Feb 2023 01:19 AM IST
सार

पिछली रात  प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट की यात्रा के वीडियो दिखाए गए थे। आज रात शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, अर्चना की जर्नी के वीडियो दिखाए गए।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Live Updates Shiv Thakrey Archana Gautam and Mc Stan see their Journey in the House
बिग बॉस 16 - फोटो : social media

विस्तार

सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 16’ फिनाले के करीब पहुंच गया है। सलमान सीजन के आखिरी बार होस्ट के रूप में वापसी करेंगे। बिग बॉस के घर में अब केवल पांच ही कंटेस्टेंट बचे हुए हैं।  शो में बिग बॉस इन फाइनलिस्ट के सफर का वीडियो उन्हें दिखा रहे हैं। पिछली रात  प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट की यात्रा के वीडियो दिखाए गए थे। आज रात शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, अर्चना की जर्नी के वीडियो दिखाए गए।

विज्ञापन

Bigg Boss 16 Live Updates Shiv Thakrey Archana Gautam and Mc Stan see their Journey in the House
बिग बॉस 16 - फोटो : social media

‘बिग बॉस 16’ के हालिया एपिसोड में शिव ठाकरे, अर्चना और एमसी स्टैन के सफर को दिखाया। उनके वीडियोज ने फैंस का खूब दिल जीता। यह सफर किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं था। शो के बाद ट्विटर पर इस वक्त शिव और एमसी स्टेन ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस को खास तौर पर शिव और स्टैन की ‘बिग बॉस’ जर्नी पसंद आई है।

Alia Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर भड़कीं पत्नी आलिया, पोस्ट साझा कर कह दी ऐसी बात

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 16 Live Updates Shiv Thakrey Archana Gautam and Mc Stan see their Journey in the House
एमसी स्टैन - फोटो : social media

शिव की जर्नी दिखाते हुए बिग बॉस कहते हैं कि शिव ने पूरे सम्मान और बिना किसी के डर के गेम खेला है। इसपर शिव  बिग बॉस को गॉड फादर कहते हैं और अपनी यात्रा देख भावुक हो जाते हैं। फैंस शिव के लिए तालियां बजाते हैं। यह देख शिव खुश हो जाते हैं और कहते हैं कि बिग बॉस ने उन्हें अपने वीडियो के जरिए हीरो महसूस कराया है।

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले रोहित देंगे घरवालों को मुश्किल टास्क, किसे मिलेगा खतरों के खिलाड़ी का ऑफर?

विज्ञापन

Bigg Boss 16 Live Updates Shiv Thakrey Archana Gautam and Mc Stan see their Journey in the House
अर्चना गौतम - फोटो : social media

शिव के बाद स्टैन आगे आते है और अपनी बिग बॉस जर्नी का वीडियो देखते हैं।  बिग बॉस स्टैन से पूछते हैं कि क्या उन्हें सीजन आगे बढ़ाना चाहिए। इसपर स्टैन कहते हैं नहीं। अपने सफर का वीडियो देखकर स्टेन इमोशनल हो जाते हैं। इसके बाद अर्चना फैंस से मिलती हैं और प्यार करने के लिए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करती हैं। बिग बॉस कहते हैं कि पूरे सीजन में अर्चना ने अंग्रेजी में बात करने की कोशिश की, इसलिए आज वह अपनी यात्रा का परिचय अंग्रेजी में देंगी। बिग बॉस अर्चना को शेरनी कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed