फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 16 Finale Rohit Shetty will pick contestant for Khatron Ke Khiladi 13 Shiv Thakrey

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले रोहित देंगे घरवालों को मुश्किल टास्क, किसे मिलेगा खतरों के खिलाड़ी का ऑफर?

Sat, 11 Feb 2023 12:12 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 11 Feb 2023 12:12 AM IST
सार

फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बिग बॉस में धांसू एंट्री करके कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया है, लेकिन शो में उन्होंने एक खास मकसद से एंट्री की है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Finale Rohit Shetty will pick contestant for Khatron Ke Khiladi 13 Shiv Thakrey
रोहित और शिव - फोटो : social media

विस्तार

सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 16’ अपने फिनाले के बेहद करीब पहुंच गया है। शो में अब सिर्फ पांच कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं और इनमें से ही कोई एक ‘बिग बॉस सीजन 16’ की ट्रॉफी अपने नाम करेगा। सोशल मीडिया पर भी शो के विनर को लेकर काफी प्रिडिक्शन किए जा रहे हैं। हाल ही में, फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बिग बॉस में धांसू एंट्री करके कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया है, लेकिन शो में उन्होंने एक खास मकसद से एंट्री की है। 

विज्ञापन

 

Bigg Boss 16 Finale Rohit Shetty will pick contestant for Khatron Ke Khiladi 13 Shiv Thakrey
रोहित शेट्टी - फोटो : social media

‘बिग बॉस’ ने अपने हालिया एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स को उनकी अब तक की ‘बिग बॉस’ में जर्नी से रूबरू कराया। इसके बाद घरवालों को एक और सरप्राइज मिला। ‘बिग बॉस’ ने सभी कंटेस्टेंट्स को गार्डन एरिया में आने के लिए कहा और बताया कि घर में खतरा आ गया। यह सुनकर सभी घरवाले गार्डन एरिया में पहुंचते हैं और देखते है कि रात अंधेरे में शीशे की दीवार तोड़कर रोहित शेट्टी घर के अंदर एंट्री कर रहे हैं। उनके इस अंदाज को देखकर प्रियंका की तो डर के मारे चीख निकल जाती है।
 

Full Promo 💫

Shiv Stan Archana JV
Rohit Shetty in BiggBoss House KKK#BiggBoss16 | #BB16pic.twitter.com/MgBMw9dBJD

— 「𝐋𝐢𝐭𝐭𝐬𝐬𝐒」 (@enocint_boy) February 9, 2023

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 16 Finale Rohit Shetty will pick contestant for Khatron Ke Khiladi 13 Shiv Thakrey
रोहित शेट्टी - फोटो : social media

निर्देशक रोहित शेट्टी पहले भी ‘बिग बॉस’ में एंट्री कर चुके हैं। पिछली बार फिल्म सर्कस के प्रमोशन के लिए रोहित शो में आए थे और उस वक्त उन्होंने शिव ठाकरे, अब्दु रोजिक और प्रियंका चाहर चौधरी को खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन में आने की बात कही थी। अब उनकी दोबारा एंट्री ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि रोहित बिग बॉस के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स से कुछ खतरनाक टास्क करवाएंगे।

Rakhi Sawant: राखी सावंत को मिल रहीं धमकियां, बोलीं- मुझे खामोश रहने को कहा जा रहा

विज्ञापन

Bigg Boss 16 Finale Rohit Shetty will pick contestant for Khatron Ke Khiladi 13 Shiv Thakrey
रोहित शेट्टी - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शेट्टी इसलिए ‘बिग बॉस’ के घर में गए हैं, जिससे वह अपने आगामी शो खतरों के खिलाड़ी के सीजन 13 के लिए घर से एक कंटेस्टेंट का चुनाव करेंगे। खबरों की मानें तो रोहित अपने स्टंट बेस्ड रियलिटी शो के लिए शिव ठाकरे और अर्चना गौतम को ऑफर देंगे। यही नहीं, ऐसा माना जा रहा है कि रोहित ‘बिग बॉस 16’ के मंच पर खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन की घोषणा भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed