Cannes 2025: कान में शिरकत करने वाले सेलेब्स पर बिग बॉस के इस प्रतिभागी ने कसा तंज, बाद में डिलीट किया पोस्ट
78th Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल हाल ही में संपन्न हुआ है। 13 मई से 24 मई तक चले इस फिल्म फेस्टिवल में कई भारतीय सितारे भी पहुंचे। इस पर 'बिग बॉस 15' के प्रतिभागी राजीव अदातिया ने तंज कसा।
विस्तार
78वां कान फिल्म फेस्टिवल 13 से 24 मई तक चला। कई भारतीय सितारे भी प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बने। जान्हवी कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक सितारों ने कान में डेब्यू किया। एक तरफ फैंस और तमाम सेलेब्स ने उनका हौसला बढ़ाया और उनके लुक की तारीफ की। वहीं, बिग बॉस 15 के प्रतिभागी राजीव अदातिया ने कथित तौर पर कान पहुंचे सेलेब्स पर तंज कसा।
पोस्ट शेयर कर लिखा, 'वो चले, हम भी चले'
कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचने वालों पर राजीव अदातिया ने कथित तौर पर तंज कसते हुए एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'पहले कान जाना एक शानदार पल जैसा था! अब... यह पीवीआर जुहू जाने जैसा है! वो चले हम भी चले'। हालांकि, राजीव ने अपना यह पोस्ट अब डिलीट कर दिया है। मगर, इसका स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
कान में पहुंचे ये सेलेब्स
कान फिल्म फेस्टिवल में इस बार आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर, अदिति राव हैदरी और विशाल जेठवा समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने डेब्यू किया। वहीं, 2002 से कान फेस्टिवल में शिरकत करने वाली ऐश्वर्या राय ने इस बार भी महफिल लूट ली। इनके साथ ही कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी कान में पहुंचे। रुचि गुज्जर ने अपने लुक से खूब लाइमलाइट बटोरी।
Serial Anupamaa: क्या तीसरी बार होगी अनुपमा की शादी? सीरियल में आया नया मोड़
शालिनी पासी ने दिया ऐसा रिएक्शन
राजीव के तंज वाले इस पोस्ट पर 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' की स्टार शालिनी पासी ने हंसी वाला इमोजी बनाकर प्रतिक्रिया दी। शालिनी भी इस साल कान में शामिल हुई थीं। हालांकि, राजीव के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब ये पोस्ट उपलब्ध नहीं है। बात करें राजीव अदातिया की तो उन्हें 'बिग बॉस 15' से लोकप्रियता मिली। उन्हें बीते दिनों कुकिंग बेस्ड शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' में फाइनलिस्ट के रूप में देखा गया, जहां गौरव खन्ना विजेता बने।