फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Power star Trailer: Pawan Singh Biopic Madhu Sharma Firoz Khan New Bhojpuri Movie

Power star Trailer: पवन सिंह की बायोपिक 'पावर स्टार' का ट्रेलर जारी, परदे पर दिखा पवन सिंह का रियल वाला स्वैग

Fri, 28 Feb 2025 08:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 28 Feb 2025 08:53 AM IST
सार

Power star Trailer: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले अभिनेता पवन सिंह की बायोपिक आ रही है। नाम भी है 'पावर स्टार'। आज शुक्रवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है।

विज्ञापन
Power star Trailer: Pawan Singh Biopic Madhu Sharma Firoz Khan New Bhojpuri Movie
'पावर स्टार' का ट्रेलर रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की आगामी भोजपुरी फिल्म 'पावर स्टार' का ट्रेलर आज शुक्रवार को रिलीज हुआ है। इस फिल्म का नाम 'पावर स्टार' है। भोजपुरी इंडस्ट्री में पहली बार किसी अभिनेता की बायोपिक में खुद वही लीड रोल अदा कर रहा है। फिल्म में पवन सिंह के अलावा मधु शर्मा लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन

Power star Trailer: Pawan Singh Biopic Madhu Sharma Firoz Khan New Bhojpuri Movie
'पावर स्टार' का ट्रेलर रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

कंट्रोवर्सी में घिरे पावर स्टार
पवन सिंह की इस बायोपिक का ट्रेलर आज शुक्रवार सुबह सात बजे टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी पर रिलीज हुआ है। ट्रेलर की शुरुआत में पवन सिंह कहते दिख रहे हैं, 'मेरे भाई हैं सब नाम दिए हैं 'पावर स्टार'। इसके बाद टेलीविजन पर खबर फ्लैश होती है कि पावर स्टार पवन सिंह पर लगा है एक आरोप। दरअसल, पवन सिंह पर शारीरिक शोषण का आरोप लगता है। कंट्रोवर्सी के बीच भी पवन सिंह के तेवर कम नहीं होते और कहते हैं, 'दुश्मनी भी दुश्मन की औकात देखकर करते हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Power star Trailer: Pawan Singh Biopic Madhu Sharma Firoz Khan New Bhojpuri Movie
'पावर स्टार' का ट्रेलर रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

फिरोज खान ने संभाली निर्देशन की कमान
टेलीविजन पर फिर से न्यूज फ्लैश होती है, 'एक बड़ी साजिश का हुआ है खुलासा। पावर स्टार का पावर है बरकरार।' पवन सिंह के पास ऑफर्स की झड़ी लगती है। इसके अलावा पवन सिंह के सेट पर लेट आने की आदत को भी ट्रेलर में दिखाया गया है। इसके अलावा राजनीति में उनकी एंट्री की झलक भी दिखाई गई है। इस फिल्म का निर्देशन फिरोज खान ने किया है। 

यह खबर भी पढें:
Duns Movie: फिल्म 'डंस' को मिल रहे प्यार से गदगद खेसारी लाल यादव, फैंस से किया जल्द बिहार आने का वादा

विज्ञापन

यूजर्स से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
पवन सिंह के ट्रेलर को यूजर्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। व्यूज की बात करें तो इसे 60 हजार से अधिक व्यूज मिले हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'एकदम बवाल ट्रेलर बा'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'द किंग ऑफ भोजपुरी। पावर स्टार'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कोई कितनी भी कोशिश कर ले। पवन सिंह नहीं बन पाएगा'।



यह खबर भी पढें:
Dinesh Lal Nirahua: सिनेमाघरों में गर्दा उड़ाने को तैयार निरहुआ, 'पटना से पाकिस्तान 2' के सेट से साझा की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed