Dinesh Lal Nirahua: सिनेमाघरों में गर्दा उड़ाने को तैयार निरहुआ, 'पटना से पाकिस्तान 2' के सेट से साझा की झलक
Patna Se Pakistan 2: भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' अपनी आगामी फिल्म 'पटना से पाकिस्तान 2' की तैयारियों में व्यस्त हैं। आज मंगलवार को उन्होंने सेट से झलकियां शेयर की हैं।
विस्तार
साल 2015 में भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म 'पटना से पाकिस्तान' रिलीज हुई थी। इसमें उनके अलावा काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे नजर आईं। संतोष मिश्रा के निर्देशन में बनी यह एक्शन फिल्म काफी हिट रही। अब इसका दूसरा पार्ट आ रहा है। इसकी शूटिंग लखनऊ में चल रही है। सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
फैन पेज से शेयर की गईं झलकियां
दिनेश लाल यादव के एक फैन पेज से इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'फिल्म 'पटना से पाकिस्तान 2' की लखनऊ शूटिंग सेट से कुछ तस्वीरें'। इस फिल्म का निर्देशन अनंजय रघुराज कर रहे हैं। तस्वीरों में निरहुआ के अलावा डायरेक्टर भी नजर आ रहे हैं।
A post shared by Dinesh lal yadav (@dineshlalyadav_fanclub_)
कट गया आम्रपाली का पत्ता
फिल्म 'पटना से पाकिस्तान 2' जून तक रिलीज हो सकती है। श्रेयस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही इस फिल्म को प्रेम राय प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में लीड रोल में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' नजर आएंगे। हालांकि, इस बार आम्रपाली दुबे का पत्ता कट गया है। सीक्वल में श्वेता महारा की एंट्री हुई है। देखना दिलचस्प होगा कि इस नई जोड़ी को दर्शक कितना पसंद करते हैं।
Duns Movie: फिल्म 'डंस' को मिल रहे प्यार से गदगद खेसारी लाल यादव, फैंस से किया जल्द बिहार आने का वादा
दमदार होगी सीक्वल की कहानी
फिल्म 'पटना से पाकिस्तान 2' की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। कहा जा रहा है कि इसे काफी रोमांचक बनाया गया है। फिलहाल सामने आई झलक पर यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स फिल्म की रिलीज डेट पर अपडेट मांग रहे हैं।
Akshara Singh: रिलीज हो गया अक्षरा सिंह के गाने 'जोगीरा सा रा रा रा' का टीजर, फैंस ने की म्यूजिक की तारीफ