फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshara Singh song Jogira Sa Ra Ra Ra Teaser release fans praise music in comment

Akshara Singh: रिलीज हो गया अक्षरा सिंह के गाने 'जोगीरा सा रा रा रा' का टीजर, फैंस ने की म्यूजिक की तारीफ

Tue, 25 Feb 2025 02:06 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Tue, 25 Feb 2025 02:06 PM IST
सार

अक्षरा सिंह का गाना 'जोगीरा सा रा रा रा' का टीजर रिलीज हो गया है। गाने की ये झलक खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

विज्ञापन
Akshara Singh song Jogira Sa Ra Ra Ra Teaser release fans praise music in comment
अक्षरा सिंह का 'जोगीरा सा रा रा रा' गाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के गाने 'जोगीरा सा रा रा रा' का टीजर आउट हो गया है। टीजर रिलीज की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, वीडियो में अक्षरा सिंह सफेद लहंगे में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

अक्षरा ने जताया उत्साह
गाने का टीजर शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा- टीजर अब रिलीज हो गया है। बहुत सारे प्यार और मेहनत से हमने यह नया ट्रैक बनाया है, आखिरकार इसे आपके सामने पेश किया है और हमें उम्मीद है कि आपको यह उतना ही पसंद आएगा। अब इंतजार नहीं हो रहा कि आप इस संगीत का आनंद लें और इस पर नाचें और रील्स के साथ इसका जश्न मनाएं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


विज्ञापन
विज्ञापन

Akshara Singh song Jogira Sa Ra Ra Ra Teaser release fans praise music in comment
अक्षरा सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब
फैंस ने जाहिर किया प्यार
अक्षरा सिंह के इस गाने पर उनके फैंस ने काफी सारे कमेंट किए हैं। एक फैन ने इस गाने को एक नंबर बताया है। वहीं, एक अन्य ने इसे सुपर सॉन्ग बताया है। एक दूसरे फैन ने कमेंट में लिखा- ये तो ऑसम बवाल गाना है। इसके अलावा भी पोस्ट पर फैंस ने कई सारे हार्ट इमोजी शेयर किए हैं। इस गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं।

Rani Chatterjee: इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं रानी चटर्जी, सोशल मीडिया पर दिखाई पर्दे के पीछे की तस्वीर

 

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगा एल्बम
अक्षरा का होली वाला ये एल्बम 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है। खुद अभिनेत्री ने बताया कि गाने हिंदी में ही हैं, लेकिन उनकी खुशबू और रंग यूपी बिहार वाले हैं। गाने को अक्षरा ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है साथ ही गाने पर उन्होंने परफॉर्म भी किया है। इसमें होली के रंग नजर आ रहे हैं। शरारत भी है और त्योहार की उमंग भी।
 

Malayalam Industry: मलयालम फिल्म उद्योग में दरार, निर्माताओं ने की हड़ताल का घोषणा, अभिनेता संघ ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed