{"_id":"699c4cff60cacd4de60e5f1a","slug":"bhojpuri-singer-nisha-upadhyay-hits-anchor-with-slipper-during-on-stage-clash-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nisha Upadhyay Viral Video: स्टेज पर चले चप्पल ही चप्पल; इस बात पर भड़कीं भोजपुरी सिंगर ने कर दी एंकर की पिटाई","category":{"title":"Bhojpuri","title_hn":"भोजपुरी","slug":"bhojpuri"}}
Nisha Upadhyay Viral Video: स्टेज पर चले चप्पल ही चप्पल; इस बात पर भड़कीं भोजपुरी सिंगर ने कर दी एंकर की पिटाई
Mon, 23 Feb 2026 06:20 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:20 PM IST
सार
Nisha Upadhyay Viral Video: भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने एक लाइव स्टेज शो के दौरान एक एंकर की चप्पल से पिटाई कर दी। उन्होंने ऐसा क्यों किया, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो, निशा उपाध्याय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक भोजपुरी स्टेज शो के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सिंगर निशा उपाध्याय ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने ऑडियंस के सामने एंकर की चप्पल से पिटाई कर दी।। खबर है कि यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब एंकर ने स्टेज पर उनके परफॉर्मेंस रेट के बारे में बात की। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने भरे मंच पर एंकर को चप्पल मार दी। आरोप है कि एंकर निशा उपाध्याय का रेट बता रहा था। भोजपुरी स्टेज शो आजकल अश्लीलता में बदल गया है, जहाँ फूहड़ता की सारी हदें पार की जा रही हैं। सरकार डीजे बंद कर रही है, लेकिन अश्लील और फूहड़ स्टेज शो पर कुछ नहीं बोल… pic.twitter.com/TL3CHGrQLf
— The Bihar (@thebiharoffice) February 23, 2026विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि निशा उपाध्याय एंकर की चप्पल से पिटाई कर रही हैं। इस बीच स्टेज पर मौजूद लोग उन्हें रोक रहे हैं। निशा कहती हैं 'ये रेट बताएंगे मेरा? माइक दीजिए मुझे।' इस बीच स्टेज पर काफी हंगामा होता है।

यूजर्स ने किए कमेंट
23 फरवरी को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 77,000 से ज्यादा व्यूज और कई कमेंट्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'यह तो हर स्टेज शो में हो रहा है अब, एंकर उसी को बनाते हैं जो ठरकी हो, डबल मीनिंग कमेंट करता हो।' एक और ने लिखा, 'फीमेल सिंगर्स को हमेशा यह गलत शब्दों से एड्रेस करते हैं। एंकर्स को जूता मारना चाहिए।'

'ईथा' की शूटिंग के बीच महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे रणदीप हुड्डा, पिता बनने से पहले लिया आशीर्वाद
निशा को लगी थी गोली
ख्याल रहे कि साल 2023 में भोजपुरी लोक गायिका निशा उपाध्याय को गोली लग गई थी। वह बिहार के सारण जिले में एक शो में परफॉर्म कर रही थीं, तभी कथित तौर पर जश्न में हुई फायरिंग में वह घायल हो गईं। बताया जाता है कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर हवा में गोलियां चलाईं। एक गोली उनकी बाईं जांघ में लगी।