{"_id":"654a8ca6205795a63c0baae3","slug":"anand-bihari-yadav-death-celebrity-cricket-league-team-bhojpuri-dabanggs-owner-died-due-to-cardiac-arrest-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anand Bihari Yadav Death: भोजपुरी दबंग्स के मालिक आनंद बिहारी यादव का निधन, दिल की बीमारी के कारण हुई मृत्यु","category":{"title":"Bhojpuri","title_hn":"भोजपुरी","slug":"bhojpuri"}}
Anand Bihari Yadav Death: भोजपुरी दबंग्स के मालिक आनंद बिहारी यादव का निधन, दिल की बीमारी के कारण हुई मृत्यु
Wed, 08 Nov 2023 12:57 AM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:57 AM IST
सार
सीसीएल टीम भोजपुरी दबंग्स से जुड़ने के बाद लगातार सुर्खियों में बने रहने वाले आनंद बिहारी यादव का मंगलवार को दिल की बीमारी से निधन हो गया।
विज्ञापन
आनंद बिहारी यादव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) की टीम भोजपुरी दबंग्स के मालिक रहे आनंद बिहारी यादव का निधन हो गया है। आनंद बिहारी ने महज 45 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन का कारण दिल से संबंधित बीमारी को बताया जा रहा है। आनंद बिहारी के निधन की पुष्टि उनके बेटे द्वारा की गई है।
विज्ञापन
दिल की बीमारी से हुआ निधन
सीसीएल टीम भोजपुरी दबंग्स से जुड़ने के बाद लगातार सुर्खियों में बने रहने वाले आनंद बिहारी यादव का मंगलवार को दिल की बीमारी से निधन हो गया। उनके बेटे अथर्व बिहारी यादव ने अपने पिता के निधन की जानकारी देते हुए बताया कि वह दिल की बीमारी से पीड़ित थे। दिल की बीमारी के इलाज के दौरान ही आनंद बिहारी यादव की मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह बैकुंठधाम में होगा।
विज्ञापन
Urmila Nimbalkar: फैन ने उर्मिला निंबालकर के बेटे के साथ की बदसलूकी, इंटरनेट पर जमकर भड़कीं मराठी एक्ट्रेस
विज्ञापन
फिल्में भी कर चुके हैं प्रोड्यूस
बता दें, जानकारी के अनुसार आनंद बिहारी यादव मूल रूप से जिला गाजीपुर के रहने वाले थे और लखनऊ में गोमतीनगर में रहते थे। निरहुआ, मनोज तिवारी, रवि किशन जैसे कलाकारों के साथ ही आनंद बिहारी ने भी सीसीएल में एक क्रिकेट टीम को फाइनेंस किया था। हालांकि, यह भी दावा किया जाता है कि आनंद बिहारी यादव ने कुछ फिल्में भी प्रोड्यूस की थीं और इतना ही नहीं वह इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन से भी जुड़े हुए थे।
Honey-Shalini: हनी सिंह और शालिनी तलवार की राहें हुईं अलग, प्यार-शादी..फिर 12 साल बाद हुआ तलाक...
धोखाधड़ी के आरोप में किए गए थे गिरफ्तार
भोजपुरी दबंग्स क्रिकेट टीम के मालिक रहे आनंद बिहारी यादव को इसी साल मोहाली पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन पर 4.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का इल्जाम था, जिसके चलते उन्हें राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया गया था।
CCL 2024: आनंद बिहारी यादव अब नहीं रहे सीसीएल टीम के मालिक, शारजाह से शुरू होगा इस साल का मुकाबला