Honey-Shalini: हनी सिंह और शालिनी तलवार की राहें हुईं अलग, प्यार-शादी..फिर 12 साल बाद हुआ तलाक...
पंजाबी सिंगर हनी सिंह अपने रैप गानों के लिए बेहद मशहूर हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। हनी सिंह का उनकी पत्नी शालिनी से तलाक हो गया है।
विस्तार
पंजाबी सिंगर हनी सिंह अपने रैप गानों के लिए बेहद मशहूर हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। हनी सिंह का उनकी पत्नी शालिनी से तलाक हो गया है। इस तलाक को दिल्ली की एक अदालत ने मंजूरी देते हुए ढाई साल पुराने मुकदमे को खत्म करने का फैसला किया है।
कहते है कि वक्त के साथ साथ रिश्ते भी बदल जाते हैं और ये बाद शायद सच भी है। हनी सिंह के केस में भी ऐसा ही हुआ है। 20 साल के रिलेशनशिप के बाद हनी सिंह ने अपने बचपन के प्यार शालिनी के साथ शादी की थी, लेकिन शादी के 12 साल बाद वह दोनों अलग हो गए। हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार तलाक फाइनल हो गया है। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी के तलाक को मंजूर दे दी है। पिछले साल शालनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। बता दें कि हनी सिंह और शालिनी ने अपनी 12 साल की शादी तोड़ दी है।
बता दें कि हनी सिंह की शादी 2011 में हुई थी। दोनों की लव स्टोरी स्कूल में शुरू हुई थी और उन्होंने करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। अब शादी के 12 साल बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: आनंद बिहारी यादव अब नहीं रहे सीसीएल टीम के मालिक, शारजाह से शुरू होगा इस साल का मुकाबला