Aamrapali Dubey: इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हर सीन के बाद फफक-फफक कर रोईं आम्रपाली, सह-अभिनेता का खुलासा
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अपनी आगामी फिल्म 'मातृ देवो भव:' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके आंसू नहीं थमे हैं, वे हर सीन के बाद रोई हैं। इसका खुलासा उनके सह-अभिनेता ने किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृ देवो भव:' की तैयारियों में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म मराठी सिनेमा की फिल्म 'चिमनी पाखर' की रीमेक है। 'मातृ देवो भव:' की शूटिंग करते हुए आम्रपाली हर सीन के बाद फफक-फफक कर रोई हैं। इसका खुलासा उनके सह-अभिनेता संजय पांडे ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है।
मराठी फिल्म की रीमेक है यह भोजपुरी फिल्म
कई भोजपुरी फिल्मों में अहम किरदार अदा कर चुके संजय पांडे ने आज इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने आम्रपाली के साथ सेट से तस्वीरें साझा करते हुए शूटिंग का किस्सा साझा किया है। उन्होंने लिखा है, 'जरूरी नहीं कि हर बार फिल्म में आपका किरदार बहुत अच्छा हो। एक अच्छी कहानी और फिल्म का छोटा सा हिस्सा होना ही कई बार बहुत अहम होता है। मराठी की सुपर हिट फिल्म 'चिमनी पाखर' का भोजपुरी रिमेक है फिल्म 'मातृ देवो भव:'। इसमें भोजपुरी के कई दिग्गज कलाकार हैं, जिनमें अनूप अरोड़ा, देव सिंह और मनजोत सिंह टाइगर के अलावा मेरा भी एक छोटा लेकिन अहम किरदार है, जिसे मराठी फिल्म में मराठी के मशहूर अभिनेता लक्ष्मी कांत बेर्दे ने निभाया था'।
70th National Film Awards: आज दिए जाएंगे नेशनल अवॉर्ड्स, कब और कहां देख पाएंगे सेरेमनी? जानें
सह-अभिनेता संजय पांडे ने साझा किया पोस्ट
संजय पांडे ने आगे लिखा, 'फिल्म की अहम जिम्मेदारी है अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के कंधों पर है और इस भूमिका को वे बहुत जिम्मेदारी के साथ निभा रही हैं, क्योकि कहानी ही मां और उसके बच्चों को लेकर है। और पहली बार मैंने इस फिल्म की शूटिंग में देखा की आम्रपाली हर सीन को करने के बाद फफक कर रो देती थीं, क्योकि किरदार की परिस्थिति को अभिनेता जब करीब से महसूस करने लगता है और अभिनय उसके लिए सिर्फ औपचारिकता नहीं रह जाता तो ऐसे हालात उत्पन्न हो जाते हैं, खासकर तब और भी ज्यादा जब आम्रपाली जैसी संवेदनशील अभिनेत्री हो'।
आम्रपाली के करियर की दमदार फिल्म
अभिनेता ने आगे बताया, 'जब फिल्म करने से पहले मैंने मराठी फिल्म 'चिमनी पाखर' देखी तो अपने आंसू नहीं रोक पाया, तब मुझे अभिनेता की स्थिति समझ में आई और सभी अभिनेताओं ने अपना बेस्ट दिया है। इस फिल्म में अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के लिए एक कलाकार के रूप में यह फिल्म यादगार साबित होगी और वो पूरी शिद्दत से अपनी भूमिका निभा रही हैं'।
Dharma Productions 44th Anniversary: 44 साल की हुई धर्मा प्रोडक्शंस, अवसर पर भावुक हुए करण जौहर