70th National Film Awards: आज दिए जाएंगे नेशनल अवॉर्ड्स, कब और कहां देख पाएंगे सेरेमनी? जानें
आज मंगलवार 8 अक्तूबर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हो रहा है। इस पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन आज 8 अक्तूबर को होने जा रहा है। अवॉर्ड सेरेमनी दिल्ली में विज्ञान भवन में आयोजित होगी, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी। इसी पुरस्कार समारोह में दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाने वाला है। आप यह सेरेमनी कब और और कहां देख सकते हैं? आइए जानें...
कब और कहां देखें?
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का समारोह का आयोजन दर्शख डीडी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसका प्रसारण आज दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इस खास आयोजन में बॉलीवुड से लेकर साउथ व अन्य भाषाओं के कलाकार, फिल्म निर्माता-निर्देशक शामिल होंगे।
ऋषभ शेट्टी को मिलेगा बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा 16 अगस्त को की गई थी। अब वह घड़ी भी आ चुकी है, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन विजेताओं को सम्मानित करेंगी। इस समारोह में फिल्म 'कंतारा' के लिए ऋषभ शेट्टी को 'बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड दिया जाएगा।
In an exclusive talk with Doordarshan, @shetty_rishab expressed his happiness after winning the ‘Best Actor in a Leading Role’ award at the 70th National Film Awards for his powerful performance in "Kantara." @MIB_India @nfdcindia @PIB_India @AshwiniVaishnaw @Murugan_MoS… pic.twitter.com/hBZyKzCYYI
— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) October 7, 2024
इस बार साल 2022 की फिल्मों के लिए अवॉर्ड दिए जा रहे हैं। कोविड 19 के चलते अवॉर्ड्स में देरी हो गई थी। इस बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड में क्षेत्रीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व दिखाई देगा। मलयालम फिल्म आट्टम को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा जिन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया जाना है, उनकी सूची इस प्रकार है-
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- नित्या मेनन और मानसी पारेख ( 'तिरुचित्रबलम' और 'कच्छ एक्सप्रेस' के लिए क्रमशः)
बेस्ट डायरेक्टर- सूरज बड़जात्या ( 'ऊंचाई' फिल्म के लिए)
बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री- नीना गुप्ता ('ऊंचाई' फिल्म के लिए)
बेस्ट सोपोर्टिंग एक्टर- पवन मल्होत्रा ('फौजा' के लिए)
बेस्ट मनोरंजक फीचर फिल्म- कांतारा
बेस्ट तेलुगु फिल्म- कार्तिकेय 2
बेस्ट तमिल फिल्म- पोन्नियन सेलवन 2
बेस्ट कन्नड़ फिल्म- केजीएफ चैप्टर 2 1
बेस्ट हिंदी फिल्म- गुलमोहर
Tulsi Kumar: बड़े हादसे से बाल-बाल बचीं तुलसी कुमार, सेट पर गिरी दीवार, दर्द में कराहते हुए वीडियो वायरल