फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhagyashree Birthday: Know about actress career movies love life family and married life

Bhagyashree: 'कच्ची धूप' से चमका भाग्य, दबंग खान के साथ किया फिल्मों में डेब्यू, ऐसा रहा भाग्यश्री का करियर

Sun, 23 Feb 2025 10:17 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 23 Feb 2025 10:17 AM IST
सार

Bhagyashree Birthday: अभिनेत्री भाग्यश्री आज रविवार 23 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपना एक्टिंग सफर छोटे परदे से शुरू किया। आइए जानते हैं उनके बारे में

विज्ञापन
Bhagyashree Birthday: Know about actress career movies love life family and married life
भाग्यश्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री भाग्यश्री उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिनकी किस्मत का सूरज पहली ही फिल्म से चमक उठा। फिल्म थी, 'मैंने प्यार किया'। भाग्यश्री ने अपना फिल्मी डेब्यू बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ किया। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई और साथ ही दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई। स्टारडम का स्वाद चखने वाली भाग्यश्री हालांकि, बहुत ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आईं। उन्होंने बहुत कम उम्र में डेब्यू किया और कम ही समय में ब्रेक भी ले लिया। आज 23 फरवरी को उनके जन्मदिन पर जानते हैं...

विज्ञापन

Bhagyashree Birthday: Know about actress career movies love life family and married life
भाग्यश्री - फोटो : इंस्टाग्राम

शाही परिवार में जन्म, छोटे परदे से डेब्यू
भाग्यश्री का जन्म 23 फरवरी 1969 को महाराष्ट्र के सांगली के शाही परिवार में हुआ। उनके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन सांगली के राजा हैं। तीन बहनों में भाग्यश्री सबसे बड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमोल पालेकर के सीरियल 'कच्ची धूप' से की थी। फिर 'मैंने प्यार किया' से बड़े परदे पर दस्तक दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहली ही फिल्म के लिए भाग्यश्री ने सलमान खान से तीन गुना ज्यादा फीस ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhagyashree Birthday: Know about actress career movies love life family and married life
भाग्यश्री, हिमालय दासानी - फोटो : सोशल मीडिया

19 की उम्र में की शादी
पहली ही फिल्म के बाद भाग्यश्री बिजनेसमैन हिमालय दासानी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं और शादी के बाद उन्होंने सिर्फ तीन फिल्मों में ही काम किया। भाग्यश्री ने महज 19 साल की उम्र में शादी करने का फैसला कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक महज 24 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया। हालांकि एक दशक बाद भाग्यश्री ने फिल्मों में फिर से किस्मत आजमाने की सोची, लेकिन वह कामयाब नहीं रहीं। 

विज्ञापन

Bhagyashree Birthday: Know about actress career movies love life family and married life
भाग्यश्री - फोटो : इंस्टाग्राम

दूसरी पारी में इन फिल्मों में किया काम
साल 2003 में उन्होंने फिल्म संतोषी मां से बड़े परदे पर वापसी की। इसके बाद वह अक्षय कुमार की फिल्म 'हमको दीवाना कर गए' में नजर आईं। वहीं, 'रेड अलर्ट' और 'द वॉर विदइन' में भी नजर आईं। उन्होंने दोबारा फिल्मों से ब्रेक ले लिया। साल 2014 में भाग्यश्री ने टीवी की दुनिया में वापसी की और 'लौट आओ तृषा' में नजर आईं। भाग्यश्री साल 2014 में फिल्म '2 स्टेट्स' में दिखीं। इसके बाद उन्होंने 2021 में कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' और प्रभास की फिल्म राधे श्याम में भी काम किया। साल 2022 में एक्ट्रेस ने अपने पति हिमालय दासानी के संग स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में एंट्री ली थी।

Bhagyashree Birthday: Know about actress career movies love life family and married life
भाग्यश्री - फोटो : इंस्टाग्राम

स्टाइल के मामले में आज भी लाजवाब
भाग्यश्री ने हिंदी के अलावा भोजपुरी, मराठी और तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया है। पर भाग्यश्री वो चार्म नहीं बिखेर पाईं, जो उनकी पहली फिल्म में दिखा। फिलहाल भाग्यश्री फिल्मों में भले ही कम दिखती हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने प्रशंसकों के लिए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। स्टाइल के मामले में वे बॉलीवुड की टॉप अदाकाराओं को टक्कर देती हैं। उन्हें देख यह कह पाना मुश्किल है कि उनकी उम्र 55 पार हो चुकी है। बता दें कि भाग्यश्री के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। अभिमन्यु भी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। भाग्यश्री की बेटी अवंतिका वेब सीरीज मिथ्या से एक्टिंग में डेब्यू कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed