फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Beyonce Jay Z removed from Sean Diddy Combs sexual assault lawsuit

यौन उत्पीड़न मुकदमे से हटाए गए बेयोंसे और जे-जेड के नाम, बताया- घटना के वक्त नहीं थे मौजूद

Sun, 13 Apr 2025 05:32 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 13 Apr 2025 05:32 PM IST
सार

Beyonce Jay-Z: सीन 'डिडी' कॉम्ब्स से जुड़े यौन उत्पीड़न केस से बियोंसे और जे-जेड के नामों को हटा दिया गया है। दलील दी गई है कि जब यौन शोषण की घटनाएं हुईं तब ये जोड़ी वहां मौजूद नहीं थी।

विज्ञापन
Beyonce Jay Z removed from Sean Diddy Combs sexual assault lawsuit
डिड्डी कोब्स, बियोंसे, जे जेड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संगीत जगत के दिग्गज सीन 'डिडी' कॉम्ब्स से जुड़े यौन उत्पीड़न के मुकदमे से दो अहम नामों को हटा दिया गया है। पीपल पत्रिका के मुताबिक जोसेफ मंजारो 11 अप्रैल को फ्लोरिडा में एक दूसरी शिकायत दर्ज कराई। इसमें 2015 की घटना के दौरान कथित रूप से उपस्थित व्यक्तियों की सूची से बियोंसे और जे-जेड का नाम हटा दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रोग्राम में नहीं थे बियोंसे और जे-जेड
केस में यह बदलाव तब आया जब सेलिब्रिटी जोड़े के वकीलों ने विश्वसनीय दस्तावेज पेश किए। इन दस्तावेजों से यह साबित हुआ कि वे मियामी पार्टी में उपस्थित नहीं थे। 
पीपुल पत्रिका की एक रिपोर्ट से पता चला कि कथित हमले के वक्त जे-जेड न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में थे। इसके बाद उन्होंने बियोंसे के साथ हवाई में छुट्टियां बिताईं। इस बात की तस्दीक उस वक्त की मीडिया कवरेज से भी हुई।
जवान अभिनेता ने शेयर की परेशान करने वाली पोस्ट, यूजर पूछने लगे अजीब-अजीब सवाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजारो के साथ हुई जबरदस्ती
पीपुल पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक मंजारो ने दावा किया था कि उनके आवास पर आयोजित कॉम्ब्स के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में उन्हें नशीला पदार्थ दिया गया था और अपमानित किया गया था। मुकदमे के अनुसार, बाद में उसे एक अन्य सभा में ले जाया गया और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।
Gauhar Khan: बॉस लेडी की तरह गौहर खान ने किया रैंप वॉक, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
विज्ञापन

क्या थी शिकायत?
शिकायत में कहा गया है कि कॉम्ब्स ने मंजारो को मेहमानों के सामने अपमानजनक कार्य करने का आदेश दिया था। सीन कॉम्ब्स ने हाल के महीनों में कई मुकदमों का सामना किया है, जिसमें उन पर यौन दुराचार का आरोप लगाया गया है। उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed