फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tamil Actor Sriraam Natarajan shares disturbin video user ask if he has any desease

जवान अभिनेता ने शेयर की परेशान करने वाली पोस्ट, यूजर पूछने लगे अजीब-अजीब सवाल

Sun, 13 Apr 2025 03:09 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 13 Apr 2025 03:09 PM IST
सार

Sriram Natarajan Health: तमिल के एक्टर श्रीराम नटराजन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल कर लोगों को हैरान कर दिया है। यूजर पोस्ट को देखकर हैरान हैं और उनकी हालत के बारे में पूछ रहे हैं।

विज्ञापन
Tamil Actor Sriraam Natarajan shares disturbin video user ask if he has any desease
श्रीराम नटराजन - फोटो : इंस्टाग्राम @shrithree

विस्तार

तमिल के अभिनेता श्रीराम नटराजन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में वह बहुत ही दुबले नजर आ रहे हैं। श्रीराम नटराजन तमिल फिल्मों में नजर आते हैं। उन्हें 'वजहक्कु एन्न 18/9' और 'ओनायुम आट्टुकुट्टियुम' जैसी फिल्मों से पहचान मिली है। कई यूजर ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। वह फिल्मों में काफी दुबले नजर आते हैं लेकिन उनका नया लुक परेशान करने वाला है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shriram Natarajan (@shri_blueticked)


Trending Videos

लो प्रोफाइल रहते हैं श्रीराम नटराजन
नटराजन बहुत ही लो प्रोफाइल रहते हैं। वह मीडिया से दूरी बना कर रखते हैं। लेकिन उनकी नई तस्वीरों ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनके नए लुक को देखकर फैंन उनके लिए दुख और चिंता जाहिर कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Gauhar Khan: बॉस लेडी की तरह गौहर खान ने किया रैंप वॉक, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

यूजर ने अभिनेता से पूछा दुबलेपन का राज
सोशल मीडिया पर कई फैंन ने तमिल एक्टर से पूछा है कि आखिर वह इतने दुबले क्यों हैं? यूजर्स ने पूछा है कि क्या उन्हें कोई लंबी बीमारी है? क्या वह नशा करते हैं? क्या वह अवसाद के शिकार हैं? श्रीराम नटराजन के फैंस ने उनके करीबी लोकेश कनगराज से गुजारिश की है कि वह उनका ख्याल रखें। श्रीराम नटराजन आखिरी बार 2023 में फिल्म 'इरुगापात्रु' में नजर आए थे।
यह खबर भी पढ़ें: Balraj Sahni: इस फिल्म में मुस्लिम किरदार निभाने के लिए याद किए जाते हैं बलराज साहनी, नहीं देख पाए थे अभिनय

इन फिल्मों में काम करके मशहूर हुए श्रीराम
कई यूजर ने अंदाजा लगाया है कि तमिल एक्टर श्रीराम नटराजन एडल्ट फिल्मों में जाने की सोच रहे हैं। ऐसे में कई यूजर और चिंता में हैं। श्रीराम नटराजन का फिल्मी सफर काफी अच्छा रहा है। उन्होंने बालाजी शक्तिवेल की फिल्म 'वजहक्कु एन्न 18/9' में अभिनय किया है। इसके बाद  'ओनायुम आट्टुकुट्टियुम' और 'सोन पापड़ी' में नजर आए थे। इन फिल्मों की काफी तारीफ हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed