फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bade Miyan Chote Miyan Stars Akshay Kumar and Tiger Shroff Will Participate In Amar Ujala Samvad In Lucknow

Amar Ujala Samvad: अमर उजाला संवाद में हिस्सा लेंगे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ, सिनेमा के एक्शन पर करेंगे बात

Mon, 26 Feb 2024 06:17 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 Feb 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan Stars Akshay Kumar and Tiger Shroff Will Participate In Amar Ujala Samvad In Lucknow
अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की तैयारियों में जुटे हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का काफी हिस्सा जॉर्डन में शूट हुआ है। फिलहाल सितारे वतन वापस आ चुके हैं। अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ आज नवाबों के शहर लखनऊ में हो रहे अमर उजाला संवाद में शामिल होंगे। अभिनय के साथ-साथ अक्षय और टाइगर अपने एक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। कार्यक्रम में दोनों 'सिनेमा के एक्शन की बात' विषय पर अपने विचार रखेंगे और साथ ही अपनी आगामी फिल्म के भी कुछ दिलचस्प किस्से साझा करेंगे...इससे पहले जान लेते हैं इन सितारों के बारे में...

विज्ञापन

Bade Miyan Chote Miyan Stars Akshay Kumar and Tiger Shroff Will Participate In Amar Ujala Samvad In Lucknow
अक्षय कुमार - फोटो : social media

इंडस्ट्री में आकर बदला नाम
अक्षय कुमार को बॉलीवुड में करीब साढ़े तीन दशक हो गए हैं। करोड़ों की संख्या में उनके प्रशंसक हैं। एक्शन, रोमांस, फैमिली, कॉमेडी, हर शैली की फिल्म में अक्षय कुमार हाथ आजमा चुके हैं। फिल्मों में उनके एक्शन का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे अक्षय कुमार का असली नाम राजीव भाटिया है। उन्होंने इंडस्ट्री में आकर अपना नाम बदल लिया। फैंस उन्हें 'अक्की' कहते हैं। अभिनेता ने वर्ष 1991 में फिल्म 'सौगंध' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। अब तक वे 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bade Miyan Chote Miyan Stars Akshay Kumar and Tiger Shroff Will Participate In Amar Ujala Samvad In Lucknow
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

खिलाड़ी सीरीज की फिल्मों ने बनाया 'खिलाड़ी'
अक्षय कुमार की खिलाड़ी सीरीज की फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड का 'खिलाड़ी' बना दिया। इस सीरीज की फिल्मों में 'खिलाड़ी', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी', 'इंटरनेशनल खिलाड़ी', 'खिलाड़ी 420', 'खिलाड़ी 786' फिल्में शामिल हैं। अभिनय के अलावा अक्षय मार्शल आर्ट में भी माहिर हैं। वह ताइक्वांडो और मय थाई में ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर चुके हैं। इसके अलावा अक्षय कराटे में भी सिक्स्थ डिग्री ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके हैं। अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी, लेकिन अब बीते वर्ष अगस्त में उन्हें भारतीय नागरिकता मिल चुकी है। निजी जिंदगी की बात करें तो अभिनेता ने ट्विंकल खन्ना से शादी की है। ट्विंकल और अक्षय दो बच्चों-एक बेटा और एक बेटी के माता-पिता हैं। अक्षय अपनी अनुशासित दिनचर्या के लिए लोकप्रिय हैं।
Raveena Tandon: रवीना ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- मैं एक्टिंग के बजाए निर्देशन में अपना करियर बनाना चाहती थी

विज्ञापन

Bade Miyan Chote Miyan Stars Akshay Kumar and Tiger Shroff Will Participate In Amar Ujala Samvad In Lucknow
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर के एक्शन और डांस के दीवाने हैं दर्शक
संवाद में भाग लेने वाले दूसरे अभिनेता टाइगर श्रॉफ फिल्मी पृष्ठभूमि से आते हैं। वे जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। अभिनय के साथ-साथ टाइगर अपने एक्शन और डांस के लिए भी मशहूर हैं। टाइगर का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है, लेकिन घर में उन्हें प्यार से टाइगर कहकर बुलाया जाता है। फिल्मी दुनिया में भी अब वे इसी नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने 2014 में आई 'हीरोपंती' से डेब्यू किया। टाइगर ने अब तक बागी,  ए फ्लाइंग जट, बागी 3, स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 , वॉर 2 जैसी फिल्मों में काम किया है। टाइगर मार्शल आर्ट में माहिर हैं। उन्होंने बाकायदा इसकी ट्रेनिंग ली है। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि 14 साल की उम्र से उन्होंने मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। वह ताइक्वांडो में फिफ्थ डिग्री ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके हैं।
Rakul-Jackky: रकुल-जैकी की शादी में 'बड़े मियां छोटे मियां' ने जमकर मचाया था धमाल, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed