फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karmma Calling actress Raveena tandon talks about her career movie ott release and nepotism

Raveena Tandon: रवीना ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- मैं एक्टिंग के बजाए निर्देशन में अपना करियर बनाना चाहती थी

Sun, 25 Feb 2024 11:50 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 25 Feb 2024 11:50 PM IST
सार

फवाहों का बाजार गर्म है कि रवीना टंडन की बेटी भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। जब उनसे नेपोटिज्म पर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा, 'नेपोटिज्म कहां नहीं है।'

विज्ञापन
Karmma Calling actress Raveena tandon talks about her career movie ott release and nepotism
रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री रवीना टंडन बॉलीवुड में एक अलग पहचान रखती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। पिछले दिनों वे वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' में नजर आई थीं। दर्शकों ने उनकी इस वेब सीरीज को काफी सराहा था। वे इस सीरीज में 'इंद्राणी कोठारी' के किरदार में दिखाई दी थीं। हाल ही में, एक कार्यक्रम के दौरान रवीना ने बॉलीवुड में अपनी लंबी पारी के साथ-साथ नेपोटिज्म जैसे विवादित मुद्दे पर भी खुलकर बात की। 
विज्ञापन


आर्ट मेरे खून में है  
अभिनेत्री रवीना टंडन के पिता रवि टंडन एक फिल्म निर्माता थे। वहीं, उनकी मां कथक डांसर थीं। रवीना ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'देखिए बच्चे की परवरिश में मां का योगदान सबसे ज्यादा होता है। मेरी मां आर्टिस्ट थीं। मैंने उन्हें बेहद अनुशासन में रहते देखा है और मैंने भी उन्हीं से अपने काम के प्रति ईमानदार रहना सीखा है। मेरे अंदर आर्ट को लेकर जो भी समझ है वह मेरी मां से मुझे विरासत में मिली है।'
विज्ञापन


SAG Awards 2024: स्क्रीन गिल्ड अवॉर्ड्स 2024 में 'ओपेनहाइमर' का धमाल, टीवी कैटेगरी में 'द बियर'-'बीफ' की धूम
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपोटिज्म कहां नहीं है 
अफवाहों का बाजार गर्म है कि रवीना टंडन की बेटी भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। जब उनसे नेपोटिज्म पर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा, 'नेपोटिज्म कहां नहीं है। जिनके माता-पिता राजनीति में हैं उनके बच्चे राजनीति में कई बार अपना भाग्य आजमाने जाते हैं। वहीं, जिनके माता-पिता अभिनेता हैं वे फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने की कोशिश करते हैं। इसमें गलत क्या है। मैं खुद एक फिल्म निर्माता की बेटी हूं, लेकिन मेरे लिए यह सफर आसान नहीं था। मैंने अपने करियर के शुरूआती दिनों में प्रह्लाद कक्कड़ के साथ बतौर असिस्टेंट काम किया था और मैं फिल्म निर्देशन में अपना करियर बनाना चाहती थी।'

सृष्टि ने साझा कीं हद से ज्यादा बोल्ड तस्वीरें

रवीना का वर्क फ्रंट 
रवीना टंडन हाल ही में वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' में दिखाई दी थीं। आने वाले दिनों में वे फिल्म 'वेलकम' के तीसरे भाग 'वेलकम टू द जंगल' में अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े और संजय दत्त भी महत्वपूर्ण किरदारों को निभाते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed