Bade Miyan Chote Miyan: 'बड़े मियां छोटे मियां' स्टार्स का खतरनाक स्टंट, अक्षय और टाइगर ने जीता फैंस का दिल
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ सोमवार को लखनऊ पहुंचे, यहां उन्होंने लाइव स्टंट करते हुए कार्यक्रम में एंट्री की।
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर चर्चा में हैं। 9 अप्रैल को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिलहाल मेकर्स और फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इन दिनों 'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी कड़ी में फिल्म के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने सोमवार को फिल्म के प्रमोशन के लिए लखनऊ में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान दोनों सितारों ने अपने खतरनाक स्टंट से फैंस का दिल जीत लिया।
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का लाइव स्टंट
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में 'बड़े मियां छोटे मियां' स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने लाइव स्टंट के साथ के जबर्दस्त एंट्री की। इस दौरान बैकग्राउंड में फिल्म के टाइटल ट्रैक के साथ इस दृश्य ने फैंस का दिल जीत लिया। अपने चहेते सितारों को लाइव स्टंट करते देख फैंस भी हैरान रह गए। पहली बार किसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान दर्शकों ने मुख्य अभिनेताओं को लार्जर दैन लाइफ स्टंट करते देखा।
Kareena Kapoor: तैमूर के प्रति पैपराजी के जुनून से परेशान करीना को सैफ ने संभाला, बोलीं- हम भाग नहीं सकते!
फिल्म में दिल दहला देने वाले एक्शन सीक्वेंस
लखनऊ में दोनों सितारों ने एक्शन से भरपूर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर बातचीत की। इस दौरान दोनों सितारों ने फिल्म में रोमांचक और दिल दहला देने वाले एक्शन सीक्वेंस होने का दावा भी किया। फिल्म का प्रमोशन दोनों स्टार्स ने बताया कि दर्शकों में फिल्म रोमांच, खतरनाक स्टंट और शानदार कहानी देखने को मिलेगा।
Vivek Oberoi: पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए विवेक ओबेरॉय, अक्षय कुमार को बताया सच्चा दोस्त
ये कलाकार आएंगे नजर
अक्षय और टाइगर के अलावा फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे, जिन्होंने विलेन की भूमिका निभाई है। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी 'बड़े मियां छोटे मियां' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है, जिसे अली अब्बास जफर ने लिखा और निर्देशित किया है। ईद 2024 के मौके पर फिल्म रिलीज होगी।
Amar Ujala Samvad: अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ का डेली रूटीन है बेहद आम, आप भी ले सकते हैं प्रेरणा