करिश्मा तन्ना: पोस्टपार्टम डिप्रेशन पर क्या बोलीं अभिनेत्री? जानें किस बात के लिए खुद को मानती हैं जिम्मेदार
Karishma Tanna On Postpartum Depression: करिश्मा तन्ना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बेटे वेद के जन्म के बाद उनके भीतर आए भावनात्मक बदलाव के बारे में बात की। साथ ही एक मां के तौर पर पोस्ट पार्टम जैसे मुद्दे के बारे में भी काफी कुछ कहा।
विस्तार
करिश्मा तन्ना हाल ही में मां बनी हैं। एक्ट्रेस और उनके पति वरुण बंगेरा हाल ही में एक प्यारे से बेटे वेद के पैरेंट्स बने हैं। करिश्मा ने अपनी एक बातचीत में पोस्ट पार्टम डिप्रेशन के बारे में बात की है। जाने क्या कहा एक्ट्रेस ने….
क्या कहा करिश्मा ने पोस्ट पार्टम डिप्रेशन ?
करिश्मा तन्ना ने बेटे वेद के जीवन में शामिल होने के बाद टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, ‘मैंने खुद को पोस्टपार्टम के लिए तैयार किया था, ये सच है और मैं बहुत स्ट्रॉन्ग हूं। लेकिन, इन सबके बाद भी यह फेज आके ऊपर असर छोड़ता है। ये आपके कंट्रोल में नहीं है। आपको इससे गुजरना होता है। मैं बस सब औरतों से यही कहना चाहूंगी कि इसके लिए खुद को दोष मत देना, खुद को जज मत करना और गिल्ट महसूस मत करना। जो भी आप कर रही हैं ये आपके और बच्चे के लिए सही है। एक खुशहाल मां ही एक खुशहाल बच्चे की परवरिश कर पाती है।’
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने आगे अपनी बातचीत में बताया कि मां बनना उनके एक भावनात्मक सफर था। उन्होंने कहा, ‘सी सेक्शन के बाद के टाकों, इमोशनल और हार्मोनल बदलाव को झेलने के लिए एक एक मां को ताकत की जरूरत होती है। हैपी हार्मोन और निचला तो आप सोच ही नहीं सकते। एक ऐसा भी समय आता है जब आप खुद को हर छोटी बात पर रोते हुए देखेंगे।’
वेद के आने के बाद हुईं जिम्मेदार
करिश्मा ने अपनी जर्नी पर बात करते हुए कहा, ‘वेद के जीवन में आने के बाद मैं और ज्यादा जिम्मेदार और भावनात्मक स्तर पर जुड़ाव महसूस करती हूं। मैंने बच्चे को जन्म देने के बाद से लेकर एक मां बनने तक के एहसास को महसूस किया है। मैं पहले से ज्यादा खुद को जिम्मेदार मानती हूं।’
आगे एक्ट्रेस ने कहा कि मां बनना काफी मुश्किल है, ये सब उन्हें नई चीजें सिखा रहा है। करिश्मा ने ये भी कहा कि एक औरत की असली ताकत तब सामने आती है जब वो एक बच्चे को दुनिया में लाती है। ये सुपरपावर है।
करिश्मा तन्ना की पर्सनल लाइफ
करिश्मा तन्ना ने साल 2022 में वरुण बंगेरा के साथ शादी रचाई थी। करीब चार साल बाद कपल ने पहली संतान के रूप में बेटे का स्वागत किया है। कपल 29 जुलाई 2026 में बेटे वेद के पैरेंट्स बने। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।