फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   KC Bokadia Opens Up About Rajesh Khanna Filmmaker Says No one Used To Come In The Last Stage

केसी बोकाडिया: बुरे दौर में राजेश खाना को अकेला छोड़ गए प्रोड्यूसर्स, शूटिंग के दौरान रेखा के साथ हुआ था हादसा

Wed, 04 Nov 2026 01:39 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 04 Nov 2026 01:39 PM IST
सार

  • फिल्ममेकर केसी बोकाडिया ने हाल ही में एक बातचीत में राजेश खन्ना और रेखा से जुड़े किस्से शेयर किए हैं।
  • बोकाडिया ने बताया कि कैसे सुपरस्टार अपने आखिरी दिनों में बेहद अकेले पड़ गए थे।
  • इतना ही नहीं, रेखा 'फूल बने अंगारे' की शूटिंग के दौरान रेखा घोड़े से गिर गई थीं।

विज्ञापन
KC Bokadia Opens Up About Rajesh Khanna Filmmaker Says No one Used To Come In The Last Stage
केसी बोकाडिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। एक समय ऐसा भी था, जब फिल्म निर्माता उनके साथ काम करने के लिए लाइन लगाकर खड़े रहते थे। हालांकि, करियर के आखिरी दौर में उनकी जिंदगी काफी बदल गई थी। फिल्में न चलने की वजह से उन्हें काम मिलना कम हो गया था।
विज्ञापन


अब फिल्ममेकर केसी बोकाडिया ने राजेश खन्ना के आखिरी दिनों को याद करते हुए कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि सुपरस्टार होने के बावजूद राजेश खन्ना अकेलेपन और काम की कमी से जूझ रहे थे। सिर्फ इतना ही नहीं, सुपरस्टार ने अपने करियर के शुरुआती दौर में कुछ फिल्म निर्माताओं को नजरअंदाज किया था, जिसका उन्हें बाद में पछतावा हुआ था।
विज्ञापन
Trending Videos

KC Bokadia Opens Up About Rajesh Khanna Filmmaker Says No one Used To Come In The Last Stage
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
किस बात का था राजेश खन्ना को पछतावा?
राजेश खन्ना को याद करते हुए केसी बोकाडिया ने कहा, 'वो शेर आदमी थे, लेकिन उनको तकलीफ हो रही थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि ये मेरी ही गलती है, मैंने प्रोड्यूसर्स को इग्नोर किया। आज मुझे सजा मिल रही है।'

ऑफिस में अकेले बैठे रहते थे राजेश खन्ना
फिल्ममेकर ने राजेश खन्ना के अकेलेपन का जिक्र करते हुए बताया कि एक वक्त ऐसा था, जब उनके मुंबई के लिंकिंग रोड स्थित ऑफिस में फिल्म निर्माता उनसे मिलने आया करते थे। लेकिन जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थीं, तब धीरे-धीरे लोगों ने उनसे दूरी बना ली।

बोकाडिया ने कहा, 'आखिरी दौर में कोई नहीं आता था। वह पूरे दिन खड़े रहते थे। लिंकिंग रोड पर उनका ऑफिस था। वह पूरे दिन सिगरेट पीते रहते थे। कोई नहीं आता था। लोगों ने भी ऐसा कहा और हमने भी देखा। क्योंकि उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। उनके लिए यह बहुत तकलीफदेह था कि कोई प्रोड्यूसर उनके पास नहीं आता था।'
विज्ञापन

KC Bokadia Opens Up About Rajesh Khanna Filmmaker Says No one Used To Come In The Last Stage
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
राजेश खन्ना को खाना बनाने का था शौक
इन मुश्किल दिनों की यादों के बीच केसी बोकाडिया ने राजेश खन्ना से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि राजेश खन्ना को खाना बनाने का काफी शौक था। फिल्ममेकर ने कहा, 'उन्होंने मुझे खाने पर बुलाया और बहुत सम्मान से फोन किया। उन्होंने कहा था कि मिस्टर बोकाडिया, देखिए, मैंने आपके लिए कढ़ी और गट्टे की सब्जी बनाई है।'

उन्होंने आगे बताया कि राजेश खन्ना को खाने और खाना बनाने का शौक था। इसके अलावा वह बड़ी-बड़ी पार्टियां देने के लिए भी जाने जाते थे, हालांकि बोकाडिया ने बताया कि वह कभी उनकी उन पार्टियों में शामिल नहीं हुए।

राजेश खन्ना के साथ इन फिल्मों में किया था काम
बता दें कि केसी बोकाडिया ने राजेश खन्ना के साथ तीन फिल्मों में काम किया था। उन्होंने साल 1989 में आई फिल्म 'मैं तेरा दुश्मन' को प्रोड्यूस किया था, जिसमें राजेश खन्ना स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए थे। इसी साल आई 'पाप का अंत' को उन्होंने को-प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में भी राजेश खन्ना खास भूमिका में दिखाई दिए थे।

वहीं, दोनों की सबसे प्रमुख फिल्म 'प्यार जिंदगी है' (2001) थी। इस फिल्म को केसी बोकाडिया ने प्रोड्यूस किया था। इसमें राजेश खन्ना ने हृदयनाथ नाम के एक ऐसे पिता का किरदार निभाया था, जो अपनी बेटियों से बेहद प्यार करता है और उनकी रक्षा के लिए हमेशा खड़ा रहता है।
विज्ञापन

KC Bokadia Opens Up About Rajesh Khanna Filmmaker Says No one Used To Come In The Last Stage
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
रेखा को लेकर क्या बोले बोकाडिया?
बहुत कम लोगों को याद होगा कि साल 1991 में केसी बोकाडिया की फिल्म 'फूल बने अंगारे' की शूटिंग के दौरान रेखा घोड़े से गिर गई थीं। हालांकि, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और गिरने के तुरंत बाद अपने पैरों पर खड़ी होकर दोबारा शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हो गईं। रेखा के इसी निडर अंदाज और काम के प्रति समर्पण ने निर्देशक पर गहरी छाप छोड़ी थी। आज भी वह उनकी बहादुरी की तारीफ करते नहीं थकते।

इसके बारे में बात करते हुए केसी बोकाडिया ने बताया, 'फिल्म में एक क्लाइमैक्स सीन था, जिसमें रेखा को करीब 50 हजार लोगों की भीड़ के सामने घोड़े पर सवार होकर प्रेम चोपड़ा पर हमला करना था। शॉट के दौरान घोड़ा भीड़ के बीच चला गया और रेखा नीचे गिर गईं। हम सभी डर गए थे और हमें लगा कि कहीं मामला बिगड़ न जाए। हम उदयपुर के एक स्टेडियम में शूटिंग कर रहे थे। पूरा स्टेडियम एकदम शांत हो गया था। लेकिन रेखा बेहद बहादुर महिला हैं। वह एक मिनट के अंदर उठीं, अपने पैरों पर खड़ी हुईं और बोलीं, 'सब लोग तैयार हो जाइए। चलिए, दोबारा शॉट लेते हैं।'

केसी बोकाडिया ने आगे कहा, 'मुझे बताइए, आज कितने कलाकार ऐसा कर पाएंगे? क्या आज की अभिनेत्रियां इतना जोखिम उठाएंगी? यही बात रेखा को रेखा बनाती है। इसीलिए कोई दूसरी रेखा नहीं बन सकता।' बता दें कि साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'फूल बने अंगारे' में रजनीकांत भी अहम भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed