फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayushmann Khurrana talks about success of his movie thamma and says it was best opening film of him

‘थामा’ की सफलता पर गदगद हुए आयुष्मान खुराना, बोले- ‘मैंने पहली बार वैंपायर और सुपरहीरो का किरदार किया…’

Wed, 29 Oct 2025 08:19 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 29 Oct 2025 08:19 AM IST
सार

Ayushmann Khurrana: अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म ‘थामा’ से चर्चा में हैं, जिसे दर्शकों द्वारा अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। अभिनेता ने इस फिल्म की सफलता पर अपनी राय व्यक्त की है।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana talks about success of his movie thamma and says it was best opening film of him
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना अभिनीत ‘थामा’ इन दिनों सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। हाल ही में अभिनेता ने इस फिल्म की सफलता को लेकर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही 'थामा' में अपने किरदार के बारे में भी बताया है। चलिए जानते हैं क्या बोले आयुष्मान खुराना।

विज्ञापन

‘मेरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है’
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने एएनआई से बात की। उन्होंने कहा, ‘मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स हिंदी सिनेमा का सबसे सफल यूनिवर्स है। ओपनिंग कमाई के मामले में ‘थामा’ दूसरे नंबर पर है। यह मेरी सबसे बड़ी ओपनिंग है और मुझे उम्मीद है कि यह मेरी सबसे बड़ी फिल्म भी बनेगी।’

विज्ञापन

 


फिल्म में अपने किरदार के बारे में की बात
आगे बात करते हुए अभिनेता से सवाल किया गया कि उन्हें इस फिल्म में किस चीज ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म में पहली बार मैंने अपने पुराने किरदारों से हठकर रोल किया है। इसमें मैंने वैंपायर या सुपरहीरो जैसी भूमिका की है। इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं इस यूनिवर्स का बहुत बड़ा फैन हूं और जो मैं पर्दे पर देखना चाहता हूं, उसी को करना चाहता हूं।’



यह खबर भी पढ़ें: ‘थामा’ ने मारी 100 करोड़ की छलांग, ‘कांतारा चैप्टर 1’ अब भी छाई; जानें 'एक दीवाने की दीवानीयत' का भी हाल

फिल्म 'थामा' के बारे में
मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा ‘थामा’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यह फिल्म 2025 की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है, जिसने मात्र एक हफ्ते में 100 करोड़ क्लब में जगह बना ली है। दर्शक फिल्म के रोमांचक ट्विस्ट और मनोरंजन भरे डर को खूब एंजॉय कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed