{"_id":"69017d1e7c7a1f0dc807d1a5","slug":"thamma-ek-deewane-ki-deewaniyat-kantara-chapter-1-box-office-collection-report-2025-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘थामा’ ने मारी 100 करोड़ की छलांग, ‘कांतारा चैप्टर 1’ अब भी छाई; जानें 'एक दीवाने की दीवानियत' का भी हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
‘थामा’ ने मारी 100 करोड़ की छलांग, ‘कांतारा चैप्टर 1’ अब भी छाई; जानें 'एक दीवाने की दीवानियत' का भी हाल
Wed, 29 Oct 2025 08:04 AM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Wed, 29 Oct 2025 08:04 AM IST
सार
Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' के बीच क्लैश देखने को मिल रहा है। जानें किसका सिक्का फिलहाल चल रहा है और किस फिल्म ने कितने करोड़ कमा लिए हैं।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। जहां एक ओर हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ ने 100 करोड़ के पार अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है, वहीं ‘कांतारा चैप्टर 1’ अब भी थिएटरों में राज कर रही है। दूसरी तरफ ‘एक दीवाने की दीवानियत’ धीरे-धीरे अपनी रफ्तार पकड़ रही है, जबकि ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ अब लगभग बॉक्स ऑफिस की दौड़ से बाहर होती दिख रही है। आइए जानते हैं इन फिल्मों का अब तक का पूरा हाल।
विज्ञापन
थामा
- फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk
‘थामा’
मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा ‘थामा’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। रिलीज के आठवें दिन फिल्म ने लगभग 5.5 करोड़ की कमाई की और अब इसका कुल कलेक्शन 101.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह फिल्म 2025 की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है जिसने मात्र एक हफ्ते में 100 करोड़ क्लब में जगह बना ली। दर्शक फिल्म के रोमांचक ट्विस्ट और मनोरंजन भरे डर को खूब एंजॉय कर रहे हैं।

एक दीवाने की दीवानियत
- फोटो : x
‘एक दीवाने की दीवानियत’
‘थामा’ के साथ ही रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। हालांकि फिल्म की रफ्तार ‘थामा’ जितनी तेज नहीं रही, पर दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने आठवें दिन करीब 4.35 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 49.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर फिल्म वीकेंड पर थोड़ी और रफ्तार पकड़ती है, तो यह 60 करोड़ के क्लब में आसानी से पहुंच सकती है।

कांतारा चैप्टर 1
- फोटो : एक्स
‘कांतारा चैप्टर 1’
‘कांतारा चैप्टर 1’ अब किसी परिचय की मोहताज नहीं। 27 दिन बीतने के बावजूद इस फिल्म का क्रेज दर्शकों में कम नहीं हुआ है। सोमवार को फिल्म ने करीब 3.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 596.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह फिल्म अब 600 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है। रिषभ शेट्टी की यह ब्लॉकबस्टर न केवल दक्षिण भारत में बल्कि हिंदी बेल्ट में भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर चुकी है। सिनेमाघरों में फिल्म की स्क्रीनिंग आज भी मजबूत बनी हुई है।

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को रिलीज हुए लगभग चार हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन अब इसका ग्राफ पूरी तरह नीचे आ गया है। 27वें दिन फिल्म ने केवल 9 लाख रुपये का बिजनेस किया, जिससे कुल कलेक्शन 61.41 करोड़ रुपये पर रुक गया। शुरुआती दिनों में दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद फिल्म टिक नहीं पाई।