फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Receives Fan-Made Madhubani Art Inspired By Sholay On KBC 18 Set

केबीसी 18: 'शोले' की 'ये दोस्ती' ने जीता बिग बी का दिल, फैन की बनाई मधुबनी कला पहुंची अमिताभ बच्चन तक

Fri, 18 Sep 2026 05:09 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 18 Sep 2026 05:09 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन: गीतकार और लेखक वरुण ग्रोवर हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के एक खास कॉमेडी एपिसोड में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने शो के सेट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और इस खास किस्से के बारे में बताया।
 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Receives Fan-Made Madhubani Art Inspired By Sholay On KBC 18 Set
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @vidushak

विस्तार

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शोले' आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखती है। फिल्म के डायलॉग से लेकर गाने तक आज भी खूब पसंद किए जाते हैं। अब 'शोले' से जुड़ी एक खास चीज अमिताभ बच्चन तक पहुंची है। 
विज्ञापन


फैन ने बनाई थी 'शोले' की मधुबनी कला
दरअसल, एक फैन ने फिल्म के मशहूर गाने 'ये दोस्ती' से प्रेरित मधुबनी कला बनाई थी, जो करीब एक दशक बाद अमिताभ बच्चन को भेंट की गई। वरुण ग्रोवर ने बताया कि राजकुमारी नाम की एक फैन हिंदी सिनेमा की पुरानी फिल्मों की बड़ी फैन हैं। उन्होंने करीब 10 साल पहले कई फिल्मों के पोस्टर और मधुबनी कला तैयार की थी। इन्हीं में से एक कलाकृति 'शोले' के गाने 'ये दोस्ती' से प्रेरित थी।
विज्ञापन


वरुण ने बताया कि लंबे समय बाद यह कलाकृति अमिताभ बच्चन तक पहुंची। उन्होंने यह भी बताया कि राजकुमारी ने 1975 में अमिताभ बच्चन की फिल्मों 'शोले', 'चुपके चुपके' और 'दीवार' को खास अंदाज में अपनी कला के जरिए पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरुण ग्रोवर ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की। वरुण ने यह भी बताया कि वह अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी में चैरिटी के लिए पहुंचे थे। शो से मिलने वाली पुरस्कार राशि आदर्श संस्था को दी जानी है। 

Amitabh Bachchan Receives Fan-Made Madhubani Art Inspired By Sholay On KBC 18 Set
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
  • वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों केबीसी 18 को होस्ट करते नजर आ रहे हैं।
  • ये शो सोनी चैनल पर प्रसारित होता है।
  • वहीं फिल्मों की बात करें, तो बिग बी जल्द ही कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में नजर आएंगे।
  • फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं।
  • इसमें प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें- समय-मेधा डेटिंग रूमर्स: क्या दिसंबर में शादी करेंगे कॉमेडियन और अभिनेत्री? वायरल पोस्ट ने मचाई खलबली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed