{"_id":"6aad1affed5136d6bb0ff41a","slug":"national-award-winning-filmmaker-dominic-sangma-assaulted-in-arunachal-pradesh-two-arrested-2026-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डोमिनिक संगमा: फिल्ममेकर पर हमला मामले में बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार; जानें पूरा मामला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
डोमिनिक संगमा: फिल्ममेकर पर हमला मामले में बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार; जानें पूरा मामला
Fri, 18 Sep 2026 04:35 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Fri, 18 Sep 2026 04:35 PM IST
सार
फिल्ममेकर डोमिनिक संगमा पर हमला: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर डोमिनिक संगमा पर अरुणाचल प्रदेश में कथित तौर पर हमला किया गया था। अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
फिल्म निर्माता डोमिनिक संगमा
- फोटो : सोशल मीडिया @imdb
विस्तार
नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के फैकल्टी सदस्य डोमिनिक संगमा पर कथित तौर पर दो लोगों ने हमला किया था। पुलिस के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब वह झगड़े में फंसे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के छात्रों को बचाने के लिए पहुंचे थे।
कब हुई थी घटना?
यह घटना बुधवार शाम अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के बाहरी इलाके में जोलांग-राकाप रोड पर हुई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, संगमा ने FTII के जोटे कैंपस के कुछ छात्रों को दो स्थानीय लोगों से बचाने की कोशिश की थी।
इसी दौरान कथित तौर पर दोनों लोगों ने उन पर बांस की लाठियों से हमला कर दिया। इस घटना में FTII के एक सिक्योरिटी गार्ड और चार छात्रों के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।

- फोटो : सोशल मीडिया
छात्रों को बचाने पहुंचे थे डोमिनिक संगमा
डोमिनिक संगमा की पत्नी के मुताबिक, वह बुधवार शाम करीब 6:30 बजे टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्होंने दो लोगों को FTII के छात्रों को कथित तौर पर डराते हुए देखा।
उनकी पत्नी का कहना है कि दोनों के हाथ में बांस की लाठियां थीं और वे नशे की हालत में बताए जा रहे थे। छात्रों को बचाने के लिए जब संगमा ने बीच-बचाव किया, तो दोनों लोगों ने कथित तौर पर उन पर बांस की लाठियों से हमला कर दिया।
पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
घटना के बाद शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने बलिजन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी राकाप गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20 अपडेट्स: गुल्लू बने घर के नए कैप्टन, किस बात पर भिड़े माही और मैरी कॉम?