Chamak- The Conclusion: पिता की मौत का बदला लेने लौट आया काला, 'चमक द कन्क्लूजन' का ट्रेलर रिलीज
Chamak- The Conclusion: 'चमक- द कंक्लूजन का ट्रेलज रिलीज हो गया। आइए जानते हैं कि इस वेब सीरीज को कब और कहां देखा जा सकेगा।
विस्तार
कहानी में काला नाम का किरदार मुख्य भूमिका में है जो अपने पिता की मौत की सच्चाई जानने और उसका बदला लेने की कोशिश करता है। काला का सामना प्रताप देओल और गुरु देओल से होता है, क्योंकि वह अपने परिवार की इज्जत वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। कहानी में बढ़ते तनाव और चुनौतियों को रोचक अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करने की कोशिश की गई है।
View this post on Instagram
सीरीज के निर्माता और निर्देशक रोहित जुगराज ने नए सीजन पर बात करते हुए कहा,"संगीत हमेशा चमक की आत्मा रहा है। दूसरे सीजन में यह काला की बदला लेने की यात्रा की धड़कन बन जाता है। हर धड़कन, गीत और लय उसके दर्द, क्रोध और दृढ़ संकल्प को बढ़ाती है। यह सीजन सिर्फ हिसाब बराबर करने के बारे में नहीं है। यह संगीत और शक्ति के जरिए न्याय पाने के बारे में है।"
Laughter Chefs 2: भारती सिंह ने कह दिया कुछ ऐसा कि नाराज हो गए अभिषेक कुमार, ले लिया शो छोड़ने का फैसला
इस सीरीज का निर्माण गीतांजलि मेहलवा चौहान, रोहित जुगराज और सुमीत दुबे ने किया है। इसमें परमवीर सिंह चीमा, मनोज पाहवा, गिप्पी गरेवाल की विशेष उपस्थिति, मोहित मलिक, ईशा तलवार, मुकेश छाबड़ा, प्रिंस कंवलजीत सिंह, सुविंदर (विक्की) पाल और अकासा सिंह जैसे कलाकार हैं। इस शो में गिप्पी ग्रेवाल की विशेष भूमिका होगी। इसे अप्रैल से सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।