फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pratibha Ranta Reaction on winning iifa award for Best Debut for Film Laapataa Ladies says Its dream come true

Pratibha Ranta: 'यह सपना सच होने जैसा है', 'लापता लेडीज' के लिए आईफा अवॉर्ड मिलने पर प्रतिभा ने जताई खुशी

Mon, 10 Mar 2025 06:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 10 Mar 2025 06:01 PM IST
सार

Pratibha Ranta: रविवार रात जयपुर में हुए आईफा अवॉर्ड्स में फिल्म 'लापता लेडीज' छाई रही। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री प्रतिभा रांटा को बेस्ट डेब्यू (फीलेल) अवॉर्ड मिला है। इस पर उन्होंने खुशी जताई है।

विज्ञापन
Pratibha Ranta Reaction on winning iifa award for Best Debut for Film Laapataa Ladies says Its dream come true
प्रतिभा रांटा - फोटो : इंस्टाग्राम-@pratibha_ranta

विस्तार

किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' की झोली में कई सारे आईफा अवॉर्ड्स आए हैं। एक अवॉर्ड प्रतिभा रांटा को भी मिला है। उन्हें बेस्ट डेब्यू (फीमेल) के लिए आईफा मिला। इस पर प्रतिभा ने खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर एक नोट लिखा है। प्रतिभा का कहना है कि उनके लिए यह एक सपना सच होने जैसा है।

विज्ञापन

Pratibha Ranta Reaction on winning iifa award for Best Debut for Film Laapataa Ladies says Its dream come true
प्रतिभा रांटा - फोटो : इंस्टाग्राम

ट्रॉफी को चूमती नजर आईं
प्रतिभा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। साझा की गई तस्वीरों में वे अपनी आईफा ट्रॉफी को चूमती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'किसी ऐसी चीज के लिए स्वीकृति पाना एक खूबसूरत एहसास है, जिसे आप सचमुच प्यार करते हैं'। मुझे बेस्ट डेब्यू फीमेल अवॉर्ड से सम्मानित करने के लिए आईफा का शुक्रिया। यह सचमुच एक सपने के सच होने जैसा है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pratibha Ranta (@pratibha_ranta)

विज्ञापन
विज्ञापन

Pratibha Ranta Reaction on winning iifa award for Best Debut for Film Laapataa Ladies says Its dream come true
प्रतिभा रांटा - फोटो : इंस्टाग्राम

आमिर खान और किरण राव का जताया आभार
प्रतिभा रांटा ने आगे लिखा है, 'आईफा को हमेशा टीवी पर देखा है। इस बार इसका हिस्सा बनना मेरे लिए एक अनोखा अनुभव रहा। इसके लिए किरण मैम (किरण राव) को शुक्रिया। उन्होंने मुझसे मेरा बेस्ट काम कराया। आमिर सर (आमिर खान) को शुक्रिया, जिन्होंने मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका दिया। साथ ही 'लापता लेडीज' की पूरी टीम को शुक्रिया, जो मेरे इस सफर में साथ रहे'।

विज्ञापन

Pratibha Ranta Reaction on winning iifa award for Best Debut for Film Laapataa Ladies says Its dream come true
लापता लेडीज - फोटो : Instagram/ Kiran Rao

बोलीं- 'जहां हूं अपने दर्शकों की वजह से हूं'
प्रतिभा ने अपने परिवार और दादा दादी को भी शुक्रिया कहा। उन्होंने आगे लिखा है, 'दादू दादी, मम्मी पापा, सिम्मी और रघु...आप सभी के प्यार, आशीर्वादा और लगातार सहयोग के लिए शुक्रिया। मेरे प्यारे दोस्तों और दर्शकों को आपको भी बेशुमार प्यार। मैं आज जहां हूं, सिर्फ अपने दर्शकों के प्यार की वजह से हूं'। बता दें कि 'लापता लेडीज' को 10 आईफा अवॉर्ड मिले हैं। बेस्ट लीड रोल (फीमेल) के लिए नितांशी गोयल को इस फिल्म के लिए अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी इसे मिला है। बेस्ट डायरेक्टर के लिए किरण राव को अवॉर्ड मिला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed