फिर गूंजेगी दिग्गज गायिका आशा भोसले की आवाज, इस खास दिन रिलीज होगा उनका आखिरी गाना
Asha Bhosle Last Song: दिग्गज गायिका आशा भोसले की आवाज एक बार फिर फैंस को सुनने को मिलेगी। उनका आखिरी रिकॉर्ड किया गया गाना खास मौके पर रिलीज किया जाएगा। जानें कब रिलीज होगा ये गाना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महान गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं हैं। उनका इस साल 12 अप्रैल को निधन हो गया था। लेकिन अब एक बार फिर उनकी आवाज उनके फैंस तक पहुंचने वाली है। उनका आखिरी रिकॉर्ड किया गया गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है।
कब रिलीज होगा गाना?
- आशा भोसले के आखिरी रिकॉर्ड किए गए गाने को उनकी जयंती के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा।
- यह गाना फिल्म ‘ओम का हरी’ का हिस्सा है और 8 सितंबर को रिलीज होगा।
- गाने का नाम ‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’ है।
- खास बात यह है कि आशा भोसले ने इस गाने को साल 2023 के आखिर में रिकॉर्ड किया था।
आशा भोसले को खास श्रद्धांजलि
फिल्म के मेकर्स ने आशा भोसले की लंबी और शानदार संगीत यात्रा को सम्मान देने के लिए उनके जन्मदिन पर यह गाना रिलीज करने का फैसला किया है।
फिल्म के डायरेक्टर हरीश व्यास ने कहा कि आशा जी के जन्मदिन पर गाना रिलीज करना उनकी सदाबहार आवाज और उनकी शानदार विरासत का जश्न मनाने का एक तरीका है। उन्होंने कहा कि आशा भोसले के संगीत ने कई पीढ़ियों के लोगों की जिंदगी को छुआ है।
पिता-बेटे के रिश्ते पर है फिल्म
- ‘ओम का हरी’ एक ड्रामा-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन हरीश व्यास ने किया है।
- फिल्म में अंशुमान झा, रघुबीर यादव, सोनी राजदान और आयशा कपूर अहम भूमिकाओं में हैं।
- फिल्म की कहानी एक पिता और बेटे के रिश्ते के आसपास घूमती है।
- इसमें दो पीढ़ियों के बीच के फर्क, परिवार और प्यार को दिखाया गया है।
- साथ ही कहानी उन भावनाओं की भी बात करती है, जिन्हें कई बार अपने करीबी लोगों से कह नहीं पाते।
- आशा भोसले का गाना भी फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा है और इसमें खुशी, प्यार और अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर करने की बात की गई है।
92 साल की उम्र में हुआ था निधन
आशा भोसले का 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया था।
ये भी पढे़ं- टॉक्सिक: शानदार शुरुआत के बाद कहां पिछड़ी ‘टॉक्सिक’, 2026 में ओपनिंग डे पर इन फिल्मों का रहा जलवा; देखें लिस्ट