{"_id":"6a9009b4b1ee2ad95c09180a","slug":"despite-a-strong-opening-toxic-lagged-behind-this-film-find-out-the-films-with-the-biggest-openings-of-2026-2026-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टॉक्सिक: शानदार शुरुआत के बाद कहां पिछड़ी ‘टॉक्सिक’, 2026 में ओपनिंग डे पर इन फिल्मों का रहा जलवा; देखें लिस्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
टॉक्सिक: शानदार शुरुआत के बाद कहां पिछड़ी ‘टॉक्सिक’, 2026 में ओपनिंग डे पर इन फिल्मों का रहा जलवा; देखें लिस्ट
Thu, 27 Aug 2026 04:24 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Thu, 27 Aug 2026 04:24 PM IST
सार
Toxic: यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन शानदार शुरुआती की है। लेकिन बड़ी ओपनिंग के बावजूद ‘टॉक्सिक’ ओपनिंग डे पर बॉलीवुड की इस फिल्म को नहीं पछाड़ पाई है।
विज्ञापन
टॉक्सिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्म 'टॉक्सिक' काफी इंतजार के बाद आखिरकार 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 'टॉक्सिक' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। पहले दिन इस फिल्म ने 'जवान', 'पठान', 'एनिमल' और 'कल्कि 2898 एडी' का रिकॉर्ड तोड़ा है।
विज्ञापन
टॉक्सिक की पहले दिन की कमाई
- फिल्म 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शानदार शुरुआत की।
- सैकनिल्क के मुताबिक 'टॉक्सिक' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 101.10 करोड़ रुपये की बड़ी ओपनिंग की।
- हिंदी में इस फिल्म ने 55 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 23.30, तेलुगु में 16 करोड़ रुपये, तमिल में 5.50 करोड़ रुपये और मलयालम में 1.30 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई फिल्म
- बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बावजूद फिल्म ‘धुरंधर 2’ के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई।
- ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तबाही मचा दी थी और पहले दिन 123 करोड़ का कलेक्शन किया था।
- वहीं इसके मुकाबले में 'टॉक्सिक' ने पहले दिन 101.10 करोड़ की कमाई की।
- ‘धुरंधर’ के बाद ‘टॉक्सिक’ इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।
टेबल के साथ इस साल की बड़ी फिल्मों के पहले दिन और टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालिए-
यश की फिल्मों की हिंदी वर्जन में कमाई
फिल्म 'टॉक्सिक' अब तक यश की हिंदी भाषा में भी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इसके साथ फिल्म 'धुरंधर 2' के बाद हिंदी वर्जन में इस साल की दूसरे सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म भी बन गई है।
यश की अबतक की फिल्मों की पहले दिन की कमाई (हिंदी वर्जन में)

- केजीएफ (2018) - 2.10 करोड़
- केजीएफ 2 (2022) - 53.95 करोड़
- टॉक्सिक (2026) - 55.40 करोड़
फिल्म 'टॉक्सिक'
- फोटो : X
फिल्म 'टॉक्सिक' के बारे में
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां भी फिल्म में अहम रोल में हैं। 'टॉक्सिक' को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है।
ये भी पढ़ें- अल्फा ओटीटी रिलीज: आलिया भट्ट ‘अल्फा’ इस दिन होगी ओटीटी पर रिलीज, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म