फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aruna irani remembers bobby movie scene with late actor rishi kapoor

Aruna Irani: बिना कपड़ों के ऋषि कपूर को देख शरमा गई थीं अरुणा ईरानी, सीन शूट करने से किया इनकार; फिर…

Tue, 17 Jun 2025 09:30 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 17 Jun 2025 09:30 AM IST
सार

Aruna Irani with Rishi Kapoor: अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने ऋषि कपूर अभिनीत 'बॉबी' फिल्म के बारे में एक किस्सा याद किया, जिसमें वो शरमा गई थीं। 

विज्ञापन
Aruna irani remembers bobby movie scene with late actor rishi kapoor
अरुणा ईरानी और ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अरुणा ईरानी, जिन्होंने कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉबी फिल्म के दौरान के कुछ पलों को याद किया है, जिसमें दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में थे। अभिनेत्री ने बताया कि एक सीन के दौरान वह शरमा गई थीं और सीन शूट करने से मना कर दिया था, लेकिन फिर क्या हुआ जानिए। 

विज्ञापन

अरुणा ईरानी ने सीन करने से किया मना
हाल ही में अभिनेत्री अरुणा ईरानी लेहरें रेट्रो इंटरव्यू के साथ बातचीत में शामिल हुईं, जहां उन्होंने साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म बॉबी को याद किया। उन्होंने बताया कि फिल्म में एक सीन था, जिसमें ऋषि कपूर बिना कपड़ों के बाहर आते हैं और तौलिए से अपने बाल सुखाते हैं। इस सीन में अभिनेत्री का भी रोल था, जिसे उन्होंने शुरू में ही शूट करने से मना कर दिया था। हालांकि, बाद में फिल्म के निर्देशक राज कपूर के कहने पर वो यह सीन शूट करने को राजी हो गईं थीं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: 'सितारे जमीन पर' बिना किसी कट के हुई पास, सेंसर बोर्ड से आमिर की फिल्म को हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषि कपूर ने अभिनेत्री से की बात
आगे बातचीत में एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने बताया कि ऋषि कपूर के साथ एक दूसरी फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता ने उनसे सवाल किया। अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं उस समय रवि मल्होत्रा की फिल्म में ऋषि कपूर जी के साथ काम कर रही थी। ऋषि कपूर ने कहा, 'अरुणा जी, मुझे आपसे एक बात पूछनी है। आपने उस दृश्य में बहुत आपत्ति जताई थी, लेकिन वो सीन तो मुझे करना था, आप क्यों आपत्ति कर रही थीं?’ इसके जवाब में अभिनेत्री ने बताया की उन्हें शर्म आ रही थी, इसलिए वह आपत्ति जता रही थीं, लेकिन अंत में उन्होंने अभिनेता को सही ठहराया। 


बॉबी फिल्म के बारे में
राज कपूर के निर्देशन में साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉबी’, जिसमें ऋषि कपूर ने अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के साथ डेब्यू किया था। यह फिल्म एक अमीर लड़के और एक गरीब लड़की की कहानी बताती है जो सामाजिक विरोध के बावजूद प्यार में पड़ जाते हैं। इस फिल्म में अरुणा ईरानी, ऋषि कपूर और डिंपला कपाड़िया के अलावा फरीदा जलाल, प्राण, प्रेम चोपड़ा, प्रेम नाथ, जगदीश राज और दुर्गा खोटे भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed