फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arre Studio Appoints Raghav Raj Kodesia as Head of Scripted Entertainment was ex Vice President of zee5

Raghav Raj Kodesia: एरे स्टोडियो ने राघव को बनाया स्क्रिप्टेड एंटरटेनमेंट का प्रमुख, निभाएंगे ये जिम्मेदारियां

Tue, 03 Sep 2024 12:49 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 03 Sep 2024 12:49 PM IST
सार

डिजिटल कंटेंट और मीडिया-टेक ब्रांड एरे ने स्क्रिप्टेड एंटरटेनमेंट के प्रमुख के रूप में राघव राज कोडेसिया को नियुक्त किया है। इस पर राघव ने भी खुशी जाहिर की है। 

विज्ञापन
Arre Studio Appoints Raghav Raj Kodesia as Head of Scripted Entertainment was ex Vice President of zee5
एरे के स्क्रिप्टेड एंटरटेनमेंट के प्रमुख राघव राज कोडेसिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

डिजिटल कंटेंट और मीडिया-टेक ब्रांड एरे ने स्क्रिप्टेड एंटरटेनमेंट के प्रमुख के रूप में राघव राज कोडेसिया की नियुक्ति की घोषणा की है। राघव राज को कंटेंट क्रिएशन, स्ट्रैटेजी, बिजनेस प्लानिंग और टैलेंट मैनेजमेंट में महारत हासिल है। इस क्षेत्र में उनके पास 15 साल का अनुभव है। उनकी नियुक्ति से अर्रे स्टूडियो की आकर्षक कहानियां गढ़ने की क्षमता और मजबूत होगी। यह एक नए युग का मीडिया ब्रांड है जो उपभोक्ताओं से सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म, फिल्मों, सोशल मीडिया, पॉडकास्ट और अन्य माध्यमों के जरिए जुड़ा है। 

विज्ञापन


राघव की नियुक्ति पर बात करते हुए एरे स्टूडियो के सीईओ नमित शर्मा ने कहा, "हम राघव का एरे में स्वागत करते हुए रोमांचित हैं। बेहतरीन कहानियों, विचारों और प्रतिभाओं के लिए एक मंच बनाने बनाने का हमारा काम जारी हैं। भारतीय दर्शकों के बारे में राघव की समझ और अच्छा कंटेंट देने का उनका ट्रैक रिकॉर्ड कंपनी के लिए फायदेमंद साबित होगा। मीडिया और मनोरंजन व्यवसाय में राघव का समग्र अनुभव और लोगों से जुड़ने का उनका मजबूत कौशल एरे स्टूडियो में स्क्रिप्टेड एंटरटेनमेंट वर्टिकल के लिए लाभकारी होगा।'
विज्ञापन


वहीं, इस बारे में एरे की को-फाउंडर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियति मर्चेंट ने कहा, 'मैं राघव जैसे अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल को हमारी बढ़ती टीम में शामिल करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि हम एरे स्टूडियो में अपने कंटेंट की पेशकश को बढ़ा रहे हैं। राघव का दृष्टिकोण और अनुभव स्क्रिप्टेड एंटरटेनमेंट क्षेत्र के निर्माण और हमारे आगामी कंटेंट के लिए शीर्ष टीमों को एक साथ रखने में मूल्यवान होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


राघव राज पूर्व में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5  में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। जी एंटरटेनमेंट और क्वान एंटरटेनमेंट में शीर्ष पदों पर काम करने के दौरान उन्होंने टैलेंट मैनेजमेंट, स्पोर्ट्स और सेलिब्रिटी के नेतृत्व वाली ब्रैंड पार्टनरशिप्स पर ध्यान केंद्रित किया है। ऐसे में सफल फ्रेंचाइजी तैयार करने में उनकी विशेषज्ञता एरे स्टूडियो की कंटेंट स्ट्रैटेजी को आकार देने में महत्वपूर्ण होगी।


इस बारे में राघव राज कोडेसिया ने कहा, ‘अभिनव स्टोरीटेलिंग के लिए एरे का दृष्टिकोण सम्मोहक कहानियों को गढ़ने के मेरे जुनून के साथ गहराई से मेल खाता है। मैं इस प्रतिभाशाली टीम में शामिल होने और डिजिटल मीडिया परिदृश्य में कंटेंट की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं। साथ मिलकर हम दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन प्रदान करने के एरे के लक्ष्य की दिशा में काम करेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed