फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arbaaz Khan Visit Maternity Clinic with wife Sshura Khan spark pregnancy rumours Know Details

Arbaaz-Sshura Khan: मैटरनिटी क्लीनिक के बाहर बेगम शूरा के साथ दिखे अरबाज, क्या घर आने वाला है नन्हा मेहमान?

Wed, 16 Apr 2025 11:15 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 16 Apr 2025 11:15 AM IST
सार

Arbaaz-Sshura Khan Visit Maternity Clinic: इंटरनेट पर अरबाज खान की पत्नी शूरा खान की प्रेग्नेंसी को लेकर अकटलें लग रही हैं। कपल को एक क्लीनिक के बाहर देखा गया, जिसके बाद इस तरह के दावे किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Arbaaz Khan Visit Maternity Clinic with wife Sshura Khan spark pregnancy rumours Know Details
शूरा खान और अरबाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ arbaazkhanofficial

विस्तार

अरबाज खान की पत्नी और मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल, हाल ही में अरबाज खान और शूरा को एक क्लीनिक के बाहर देखा गया। इसके बाद से लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद शूरा खुशखबरी देने वाली हैं। तमाम यूजर्स कपल को बधाई भी देने लगे।

विज्ञापन

Arbaaz Khan Visit Maternity Clinic with wife Sshura Khan spark pregnancy rumours Know Details
अरबाज खान-शूरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@arbaazkhanofficial

क्लीनिक के बाहर नजर आए अरबाज-शूरा
शूरा खान ब्लैक लैगिंग्स और ओवरसाइज व्हाइट टीशर्ट में नजर आईं। अरबाज खान शूरा का हाथ थामे अस्पताल के बाहर नजर आए। हालांकि, दोनों किस वजह से क्लीनिक गए फिलहाल आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। एक तरफ इंटरनेट पर शूरा की प्रेग्नेंसी के दावे किए जा रहे हैं, तो वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शूरा प्रेग्नेंट नहीं हैं।

Kesari 2: फिल्म के प्रमोशन में अक्षय कुमार ने फैंस से की अपील, बोले- ‘केसरी 2’ का ना करें अपमान, फोन रखें दूर

विज्ञापन
विज्ञापन

Arbaaz Khan Visit Maternity Clinic with wife Sshura Khan spark pregnancy rumours Know Details
अरबाज खान-शूरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@arbaazkhanofficial

2023 में रचाई शादी
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कपल किसी मैटरनिटी क्लीनिक नहीं गए थे, बल्कि वे डॉ. राकेश सिन्हा के वुमन हॉस्पिटल, फाइब्रॉइड क्लिनिक गए थे। हालांकि, अरबाज और शूरा किस वजह से अस्पताल पहुंचे, इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। बता दें कि अरबाज और शूरा ने दिसंबर 2023 में शादी रचाई। 

Kritika Kamra: ‘पीपली लाइव’ निर्देशक के साथ कृतिका कामरा करेंगी काम, जानिए किस तरह की कहानी का हिस्सा बनेंगी

विज्ञापन

Arbaaz Khan Visit Maternity Clinic with wife Sshura Khan spark pregnancy rumours Know Details
अरबाज खान-शूरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@arbaazkhanofficial

मेकअप आर्टिस्ट हैं शूरा खान
शूरा खान मेकअप आर्टिस्ट हैं। अरबाज और शूरा की पहली मुलाकात फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई। यहां दोनों एक-दूसरे के करीब आए और बात शादी तक पहुंच गई। अरबाज खान की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी। साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। अरबाज और मलाइका का एक बेटा अरहान खान है।

Lara-Mahesh Bhupathi Love Story: महेश भूपति की इस खूबी पर दिल हार बैठीं लारा दत्ता, दिलचस्प है लव स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed