फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay kumar request fans to not check mobile phone while watching kesari 2 movie

Kesari 2: फिल्म के प्रमोशन में अक्षय कुमार ने फैंस से की अपील, बोले- ‘केसरी 2’ का ना करें अपमान, फोन रखें दूर

Wed, 16 Apr 2025 11:11 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 16 Apr 2025 11:11 AM IST
सार

Kesari 2: बॉलीवुड अभिनेताअक्षय कुमार इस समय अपनी फिल्म 'केसरी 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अभिनेता ने फिल्म को लेकर फैंस से एक खास गुजारिश की है। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा?

विज्ञापन
Akshay kumar request fans to not check mobile phone while watching kesari 2 movie
केसरी 2 पर फैंस की प्रतिक्रिया - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar/

विस्तार

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'केसरी 2' की कहानी जलियांवाला बाग कांड की दर्दनाक घटना पर आधारित है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, जो 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। अभिनेता इसे लेकर जोरदार प्रमोशन कर रहे हैं। इसकी स्क्रीनिंग के दौरान अक्षय कुमार ने कहा क्यों कहा कि फोन में जब में रखें। 

विज्ञापन


अक्षय कुमार की फैंस से गुजारिश
बीते दिन मंगलवार को 'केसरी 2' फिल्म की स्क्रीनिंग की गई। इसके प्रीमियर कार्यक्रम में फिल्म के पूरे स्टारकास्ट सहित कई दिग्गज पहुंचे। इसी कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दर्शकों को इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए और अपने देश के अनकहे इतिहास को जानने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही उन्होंने अनुरोध किया कि फिल्म देखने के दौरान आप अपने फोन को जेब में रखें और एक-एक संवाद को सुनें। साथ ही  उन्होंने कहा कि फिल्म के दौरान सोशल मीडिया चेक करेंगे, तो यह फिल्म के लिए अपमान होगा। इसलिए फोन को दूर रखें। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: John Abraham: रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म में पुलिस ऑफिसर बनेंगे जॉन अब्राहम, इस दिन होगी शूटिंग शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है ‘केसरी 2’ फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘केसरी 2’ की कहानी की बात की जाए तो ये जलियांवाला बाग से जुड़ी है। इसमें अक्षय कुमार ने वकील सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है, जो ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आजादी से पहले कोर्ट में जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार का केस लड़ते हैं, इस घटना में शहीद हुए लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास करते हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Randeep Hooda: लिन लैशराम से शादी के खिलाफ था रणदीप हुड्डा का परिवार, नहीं चाहते थे कि 'गैर-जाट' से शादी करें

एक नजर फिल्म के कलाकारों की ओर
करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा भी कई दिग्गज कलाकार भी मौजूद हैं। फिल्म में आर. माधवन ने एडवोकेट नेविल मैककिनले और अनन्या पांडे ने युवा वकील दिलरीत गिल की अहम भूमिका निभाई हैं। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन द्वारा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed