फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arbaaz Khan Sshura Khan Brings Home To New Born Baby Khan Family Welcomes In Galaxy Apartment

अरबाज की गोद में नजर आई नन्ही परी, बेटी के जन्म के बाद अस्पताल से घर पहुंचीं शूरा खान

Wed, 08 Oct 2025 04:34 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 08 Oct 2025 04:34 PM IST
सार

Sshura Khan Return Home With Baby: बेटी को जन्म देने के बाद अब शूरा खान अस्पताल से घर लौट आई हैं। इस दौरान अरबाज खान का नन्ही परी के साथ खूबसूरत वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
Arbaaz Khan Sshura Khan Brings Home To New Born Baby Khan Family Welcomes In Galaxy Apartment
अरबाज खान और शूरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सलमान खान के परिवार में इन दिनों खुशियों का माहौल है, क्योंकि नन्हीं परी घर आई है। बेटी को जन्म देने के बाद अब अरबाज खान की पत्नी शूरा खान अस्पताल से घर लौट आई हैं। इस दौरान अरबाज खान का नवजात बेटी को गोद में लिए वीडियो सामने आया है। वहीं अरबाज शूरा और बेटी को लेकर वापस गैलेक्सी अपार्टमेंट भी पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन

बेटी को गोद में लिए दिखे अरबाज
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, इसमें पापा अरबाज खान खान नन्ही परी को गोद में लिए दिख रहे हैं। वीडियो में अरबाज अस्तपताल से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी में बैठ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ गोद में नवजात बेटी भी नजर आ रही है। इस दौरान अरबाज के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। वो पैपराजी का भी अभिवादन करते हैं। इसके अलावा एक वीडियो और सामने आया है, जिसमें अरबाज, शूरा और नवजात बेटी गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन



View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




यह खबर भी पढ़ेंः Sshura Khan: पोती से मिलने अस्पताल पहुंचीं हेलन और सलमा खान, अरहान-निर्वाण भी आए नजर

5 अक्तूबर को हुआ बेटी का जन्म
शूरा खान को 4 अक्तूबर को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद रविवार 5 अक्तूबर को शूरा ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद सलमान खान समेत परिवार के बाकी सदस्य भी अस्पताल में शूरा और नवजात से मिलने पहुंचे थे। इसमें सलमा खान और हेलन भी शामिल थीं। बता दें कि यह अरबाज खान की दूसरी शादी है। इससे पहले अरबाज ने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। जिससे उन्हें एक बेटा अरहान खान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed