फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anu Malik talked about how he got his first film Baazigar as a music composer while he had financial issues

Anu Malik: 'बाजीगर' की रिलीज से पहले अनु मलिक के खाते में थे केवल 500 रुपये, एक गाने ने सुधारी सिंगर की स्थिति

Tue, 17 Sep 2024 05:20 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 17 Sep 2024 05:20 PM IST
सार

अब हाल ही में, अनु मलिक ने बताया कि उन्होंने रातों-रात फिल्म के लिए ट्रैक तैयार किया और आधे संगीत की रचना तब की गई जब वे स्टूडियो में इसे रिकॉर्ड कर रहे थे।

विज्ञापन
Anu Malik talked about how he got his first film Baazigar as a music composer while he had financial issues
अनु मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @anumalikmusic

विस्तार

गायक-संगीतकार अनु मलिक को 'बाजीगर', 'मैं हूं ना' और 'हर दिल जो प्यार करेगा' जैसी फिल्मों के लिए कुछ सुपरहिट ट्रैक बनाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने हाल ही में बताया कि कैसे उन्हें बतौर संगीतकार अपनी पहली फिल्म 'बाजीगर' तब मिली जब उनके पास वित्तीय समस्याएं थीं। यही नहीं, अभिनेता ने बताया कि इस फिल्म के बाद उनकी परिस्थतियां काफी हद तक सुधरीं। आइए जानते हैं कि सिंगर ने क्या कहा है।
विज्ञापन


बाजीगर से पहले अनु मलिक तो थीं वित्तीय समस्याएं
अब हाल ही में, विशाल मल्होत्रा के पॉडकास्ट में अनु मलिक ने बताया कि उन्होंने रातों-रात फिल्म के लिए ट्रैक तैयार किया और आधे संगीत की रचना तब की गई जब वे स्टूडियो में इसे रिकॉर्ड कर रहे थे। अनु मलिक ने कहा, "मुझसे एक रोमांटिक ट्रैक के लिए कहा गया था और मैं बहुत उत्साहित था क्योंकि मुझे एक फिल्म ऑफर की गई थी और मैं काम की तलाश में था। मैं हॉल में एक पार्टी से बाहर आया और मैं समुद्र के किनारे दौड़ने लगा और दौड़ते हुए मैंने गुनगुनाना शुरू कर दिया, 'बाजीगर ओ बाजीगर, तू है बड़ा जादूगर।"
विज्ञापन


सिंगर के खाते में थे केवल 500 रुपये
उन्होंने आगे उस समय अपनी वित्तीय स्थिति के बारे में बताया। सिंगर ने कहा, "मैं अपनी पत्नी के पास गया और हमारे पास हाथ-मुंह वाली हालत थी, कोई काम नहीं था, कोई पैसा नहीं था। मुझे यह कहने में कोई शर्म नहीं है कि मेरे खाते में केवल 500 रुपये बचे थे। मैंने कहा कि संभावना है कि मुझे कोई फिल्म ऑफर की गई हो और मुझे याद है कि उन्होंने मेरा हाथ पकड़ा और कहा, 'सच में?"
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने समय का सबसे अच्छा काम मानते हैं सिंगर
अनु मलिक ने इस बात पर भी जोर दिया कि काम के लिए उनकी भूख ने उन्हें अपनी क्रिएटिविटी दिखाने के लिए देर रात तक कार्यालय जाने के लिए प्रेरित किया और इससे उन्हें अपने समय का सबसे अच्छा काम मिला। 
 

Sudhir Mishra: सुधीर मिश्रा बोले- मैं कहानी कहने के धर्म का पालन करता हूं, मेरे लिए सिनेमा की देवी सब कुछ है

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed