फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sudhir Mishra said I follow the religion of storytelling the goddess of cinema is everything for me

Sudhir Mishra: सुधीर मिश्रा बोले- मैं कहानी कहने के धर्म का पालन करता हूं, मेरे लिए सिनेमा की देवी सब कुछ है

Tue, 17 Sep 2024 05:14 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Tue, 17 Sep 2024 05:14 PM IST
सार

सुधीर मिश्रा ने कहा कि सिनेमा की देवी ने रचनात्मक कामों में उन्हें राह दिखाई हैं और वो सिनेमा नाम की प्यारी ऊर्जा का सम्मान करते हैं।
 

विज्ञापन
Sudhir Mishra said I follow the religion of storytelling the goddess of cinema is everything for me
सुधीर मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsudhirmishra

विस्तार

निर्देशक सुधीर मिश्रा अपनी वेब सीरीज 'तनाव' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसका दूसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है। एक हालिया साक्षात्कार में सुधीर मिश्रा ने सिनेमा के प्रति अपने प्यार को लेकर बातचीत की है। उन्होंने कहा कि सिनेमा की देवी उनके लिए सब कुछ है और उन्होंने कई बार जान बचाई है।

विज्ञापन


सिनेमा की देवी को नाराज करना अपवित्र
सुधीर मिश्रा ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि उनका मानना है कि सिनेमा की देवी को नाराज करना अपवित्र है। यदि आप सिनेमा की देवी से प्यार करेंगे तो वो भी आपसे प्यार करेंगी। उन्होंने कहा कि अगर वो देवी नहीं होतीं तो वो जिंदा नहीं होते। उन्होंने कहा कि सिनेमा की देवी ने रचनात्मक कामों में उन्हें राह दिखाई हैं।
विज्ञापन


Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज सुकुमारन ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का आशियाना, सलमान-आमिर के बने पड़ोसी
विज्ञापन
विज्ञापन


सिनेमा नाम की प्यारी ऊर्जा का सम्मान करता हूं
सुधीर ने कहा कि मैं सिनेमा नाम की प्यारी ऊर्जा का सम्मान करता हूं। मेरे जीवन का एक ही नियम है कि इस ऊर्जी का कभी अनादर नहीं करना चाहिए। अगर आप इसका सम्मान करेंगे, तो एक अच्छे इंसान बनेंगे। उन्होंने कहा कि वो केवल कहानी कहने के धर्म का पालन करते हैं।

Shahid Kapoor: पंकज कपूर ने बेटे शाहिद को बताया बेहतरीन अभिनेता, बोले- 'मैं बहुत गौरवान्वित महसूस करता हूं'

फिल्म बनाना जारी रखूंगा
फिल्मों को लेकर सुधीर मिश्रा ने कहा कि वो फिल्म बनाना जारी रखेंगे और जब तक जिंदा हैं, सिनेमा के क्षेत्र में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि वो हर फिल्म को ऐसे देखते हैं, जैसे उनकी पहली फिल्म हो। वो किसी भी युवा आदमी जितने ही आधुनिक हैं। उन्होंने कहा कि एआई के युग में, जिन लोगों को बढ़िया स्क्रिप्ट लिखना नहीं आता है, उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

Jr NTR: स्टूडेंट नंबर वन से लेकर आरआरआर तक, जूनियर एनटीआर की इन फिल्मों को लोगों ने दिया खूब प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed