Sunita Ahuja: गोविंदा को काम नहीं मिलने पर परेशान पत्नी सुनीता, पूछा- 'घर पर क्यों बैठे हो?'
Sunita Ahuja on Govinda: 90 के दशक के सुपर स्टार गोविंदा को बॉलीवुड में काम नहीं मिल रहा है। ऐसे में उनकी बीवी सुनीता काफी निराश हैं। उन्होंने उनकी तुलना अनिल कपूर और सुनील शेट्टी से की है।
विस्तार
गोविंदा बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर रहे हैं। एक वक्त था जब एक के बाद एक उनकी फिल्में आती थीं। उनकी फिल्मों की लोग खूब तारीफ करते थे। 1990 के दशक में गोविंदा काफी एक्टिव थे। लेकिन आज गोविंदा को काम नहीं मिल रहा है। इस पर उनके परिवार के लोग खास कर उनकी पत्नी सुनिता आहूजा परेशान हैं। उनके बच्चे टीना और यशवर्धन उन्हें स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता ने बताया कि गोविंदा का परिवार उन्हें दोबारा स्क्रीन पर देखना चाहता है।
सुनीता ने गोविंदा से किया सवाल
जूम से बातचीत में सुनीता ने कहा 'मैं हमेशा गोविंदा से कहती हूं कि आप एक लीजेंड स्टार हो, आप 90 के राजा थे। आज की जेनेरेशन भी आपके गानों पर डांस करती है। फिर आप घर पर क्यों बैठे हो? आपकी उम्र के बाकी एक्टर अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ सब काम कर रहे हैं। आप क्यों नहीं करते?'
ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी का संबोधन, सेलेब्स ने दिया रिएक्शन; आमिर ने आर्मी और सुनील ने पीएम को कहा धन्यवाद
कंपनी और दोस्त नहीं कर रहे मदद
सुनीता ने आगे कहा 'मैं और मेरे बच्चे उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। आप जिस कंपनी और दोस्तों के साथ घूम रहे हैं, वे आपके लिए अच्छा नहीं कह रहे हैं, बस हां में हां मिलाते हैं। उनका इरादा आपके लिए अच्छा नहीं है। मैं उसके इन तथाकथित दोस्तों से कहना चाहती हूं- गोविंदा आपकी आर्थिक मदद भी करते हैं, आप उन्हें सही रास्ता क्यों नहीं दिखाते? मैं उनसे कहती हूं अच्छे लोगों के साथ उठो बैठो। हमें दुख होता है कि इतना बड़ा कलाकार घर पर बैठा है।'
Virat Kohli: विराट कोहली के संन्यास से भावुक हुए अनुराग कश्यप, शेयर की पुरानी तस्वीर और लिखी दिल की बात
गोविंदा ने ओटटी में काम करने से किया मना
सुनीता ने कहा 'मैं कुछ साल पहले गोविंदा का काम मैनेज करती थी। मैंने उन्हें ओटीटी मीडियम में काम करने का सुझाव दिया। अच्छा सब्जेक्ट था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। मैंने उनसे कहा कि 4-5 साल बाद लोग सिर्फ ओटीटी देखेंगे। लेकिन उन्होंने कहा कि वह सिर्फ बड़े पर्दे की फिल्में करना चाहते हैं। मैं अब उनका काम भी मैनेज नहीं करती। 38 साल झेल लिया लेकिन वो सुनते ही नहीं। अब जिनकी सुन रहे हैं, उसमें भी करके देख लें कि क्या कर सकते हैं।