फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anil Kapoor Starrer Nayak The Real Hero Inspired CM Devendra Fadnavis He Said More Films Needed On Cybercrime

Akshay Kumar: अक्षय ने लिया देवेंद्र फडणवीस का इंटरव्यू, पूछा- आप संतरा कैसे खाते हैं? सीएम ने दिया गजब जवाब

Tue, 07 Oct 2025 02:09 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 07 Oct 2025 02:09 PM IST
सार

Akshay Kumar Interviewed Devendra Fadnavis: अक्षय कुमार ने हाल ही में हुए एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का इंटरव्यू लिया। इस दौरान उन्होंने कई मजेदार सवाल भी पूछे। डालें एक नजर...

विज्ञापन
Anil Kapoor Starrer Nayak The Real Hero Inspired CM Devendra Fadnavis He Said More Films Needed On Cybercrime
अक्षय कुमार और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई

विस्तार

मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मीडिया और मनोरंजन बिजनेस पर वार्षिक सम्मेलन एफसीसीआई फ्रेम्स 2025 के उद्घाटन समारोह में पहुंचे। इस दौरान अभिनेता अक्षय कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। अक्षय ने इस मौके पर सीएम फडणवीस के साथ मंच पर बातचीत भी की। 

विज्ञापन

अक्षय ने सीएम से पूछा आप संतरा कैसे खाते हो?
इस दौरान अक्षय ने देवेंद्र फडणवीस से मजाकिया अंदाज में एक सवाल करते हुए पूछा कि नागपुर संतरों के लिए काफी मशहूर है। इसलिए मैं आपसे ये पूछना चाहूंगा कि क्या आपको संतरा पसंद है? और आप संतरा छील के खाते हैं या जूसर में डालकर जूस पीते हैं? इस पर सीएम फडणवीस ने जवाब देते हुए कहा कि मैं आपको एक नया तरीका बताता हूं। संतरे को छीले बिना उसे दो भागों में काट लीजिए। फिर उस पर थोड़ा नमक डालिए, फिर जैसे आम खाते हैं वैसे उसको खाइए और छिलके को हटा दीजिए। सीएम ने कहा कि यह तरकीब सिर्फ नागपुर के लोगों को ही मालूम है।

विज्ञापन

दरअसल, अक्षय ने एक बार जब पीएम मोदी का इंटरव्यू लिया था तब उन्होंने पीएम से पूछा था कि आप आम चूस के खाते हैं या काट कर? इसको लेकर काफी मीम बने थे। अब अक्षय ने अपने इसी तरह के सवाल को सीएम फडणवीस से दोहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)


‘नायक: द रियल हीरो’ ने फडणवीस को किया प्रभावित
इस दौरान अक्षय कुमार ने सीएम फडणवीस से उन्हें प्रेरित करने वाली किसी फिल्म के बारे में पूछा। इसके जवाब में देवेंद्र फडणवीस ने अनिल कपूर की फिल्म 'नायक: द रियल हीरो' का नाम लिया। सीएम फडणवीस ने कहा कि इस फिल्म ने न सिर्फ मुझे बहुत प्रभावित किया, बल्कि मुझे बहुत परेशान भी किया। फिल्म में अनिल कपूर एक ही दिन में एक सीएम के तौर पर कई काम करते हैं। आज जब मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं, तो लोग मुझसे नायक की तरह काम करने को कहते हैं। फिल्म ने एक मानक स्थापित करने का काम किया है। मुझे यह भी लगता है कि फिल्मों ने मेरी भावनाओं और संवेदनाओं को आकार दिया है और मुझे खुद के प्रति सच्चे रहने में मदद की है।
 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


 

मुंबई फिल्म सिटी का विस्तार करने की है योजना
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र की विरासत की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह मनोरंजन की सही राजधानी है। महाराष्ट्र में न केवल एक फिल्म इकोसिस्टम है, बल्कि जीवंतता भी है और ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने सिनेमा को जिया है। सभी चीजें राज्य में मौजूद हैं और यही वह चीज है जिसे मैं किसी अंतरराष्ट्रीय स्टूडियो के सामने रखना चाहूंगा। सीएम ने मुंबई फिल्म सिटी के विस्तार के अपने नजरिये को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि मैं फिल्म सिटी और उसके पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करना चाहता था। हमने बहुत सारी योजनाएं बनाईं और फिल्म जगत से भी बात की। लेकिन हम इसे ठीक से लागू नहीं कर पाए। लेकिन मैंने इसे विश्व स्तरीय वातावरण में बदलने का फैसला किया है।
 



यह खबर भी पढ़ेंः Naga Chaitanya: ऐसे शुरू हुई थी नागा और शोभिता की लव स्टोरी, एक्टर ने बताया पहली बार कहां हुई थी मुलाकात

एक्टर्स को साइबर अपराध पर फिल्में बनानी चाहिए
इस दौरान सीएम फडणवीस और अक्षय ने साइबर अपराध के विषय पर भी बात की। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मेरा मानना है कि साइबर अपराध के मुद्दे पर और फिल्में बननी चाहिए। जहां तक स्ट्रीट क्राइम की बात है, तो उसे फिल्मों में कॉपी किया गया था, लेकिन साइबर क्राइम ने सिस्टम में घुसपैठ कर ली है। इसने हमारे सामने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। मुझे लगता है कि हमारे फिल्मी नायकों को इस अपराध के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। हमारे पुलिस बल को भी नई दिशा मिल रही है। डीपफेक, डिजिटल अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी, जबरन वसूली और अन्य मामलों में वृद्धि हो रही है। हमारी फिल्म इंडस्ट्री को अभी इसे और भी अच्छे से दिखाना बाकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed