फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Naga Chaitanya Shares He Met Sobhita Dhulipala On Instagram And Began Start Chatting With Her

Naga Chaitanya: ऐसे शुरू हुई थी नागा और शोभिता की लव स्टोरी, एक्टर ने बताया पहली बार कहां हुई थी मुलाकात

Tue, 07 Oct 2025 01:28 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 07 Oct 2025 01:28 PM IST
सार

Naga Chaitanya-Sobhita Love Story: नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला के साथ अपनी प्रेम कहानी को लेकर बड़ा खुलासा किया। अभिनेता ने बताया वो पहली बार कहां मिले थे?

विज्ञापन
Naga Chaitanya Shares He Met Sobhita Dhulipala On Instagram And Began Start Chatting With Her
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम-@chayakkineni

विस्तार

अभिनेता नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद शोभिता धुलिपाला से शादी की है। शादी के बाद दोनों अक्सर कई मौकों पर साथ देखे जाते हैं। दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अब अभिनेता ने बताया कि कैसे दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। नागा ने अपनी लव स्टोरी को लेकर खुलकर बात की।

विज्ञापन

नागा ने बताया सबसे पहले कहां हुई थी मुलाकात
जगपति बाबू के टॉक शो जयम्मु निश्चयमु रा में नागा चैतन्य ने शोभिता के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि हम इंस्टाग्राम पर मिले थे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं अपनी पार्टनर से वहां मिलूंगा। मैं उनके काम से वाकिफ था। एक दिन जब मैंने शोयू (उनके क्लाउड किचन) के बारे में पोस्ट किया, तो उन्होंने एक इमोजी के साथ कमेंट किया। मैंने उनसे बातचीत शुरू की और जल्द ही हमारी मुलाकात हो गई। नागा ने इस दौरान शोभिता को अपना सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम भी बताया।

विज्ञापन

जब नागा से नाराज हो गई थीं शोभिता
इस दौरान एक मजेदार रैपिड-फायर सेगमेंट के दौरान जब नागा से पूछा गया कि वह किस चीज के बिना नहीं रह सकते, तो चैतन्य ने तुरंत जवाब दिया, 'शोभिता, मेरी पत्नी।' उन्होंने आगे एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि वह 'बुज्जी थल्ली' गाने की वजह से मुझसे नाराज थीं। दरअसल, यह उनका दिया हुआ उपनाम है। उन्हें लगा कि मैंने निर्देशक (चंदू मोंडेती) से इसे फिल्म में इस्तेमाल करने के लिए कहा है। उन्होंने कुछ दिनों तक मुझसे बात नहीं की, लेकिन मैं ऐसा क्यों करूंगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

2024 में निजी समारोह में नागा ने की थी शोभिता से शादी
नागा चैतन्य और शोभिता ने दो साल तक डेटिंग करने के बाद दिसंबर 2024 में हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। अभिनेता ने इससे पहले 2017 से 2021 तक सामंथा रूथ प्रभु से शादी की थी। लेकिन बाद में सामंथा और नागा का तलाक हो गया। इसके बाद नागा ने शोभिता से शादी की।



यह खबर भी पढ़ेंः Katrina Kaif: विक्की-कटरीना के बच्चे को लेकर उत्साहित हैं सनी कौशल, बताया बनना चाहते हैं कैसा चाचू?

‘थंडेल’ में आखिरी बार नजर आए थे नागा
वर्कफ्रंट की बात करें तो नागा चैतन्य को आखिरी बार फिल्म 'थंडेल' में देखा गया था। इसे क्रिटिक्स और दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं शोभिता आखिरी बार ‘लव सितारा’ में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed