फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anil Kapoor And Radhikka Madan start film prime video Subedaar shooting makers shares actor pic

Subedaar: अनिल कपूर और राधिका मदान ने शुरू की 'सूबेदार' की शूटिंग, निर्माताओं ने साझा की अभिनेता की तस्वीर

Wed, 30 Oct 2024 03:50 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 30 Oct 2024 03:50 PM IST
सार

अनिल कपूर और राधिका मदान बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सूबेदार' में साथ काम करने जा रहे हैं। अब उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसकी जानकारी निर्माताओं ने साझा की। 
 

विज्ञापन
Anil Kapoor And Radhikka Madan start film prime video Subedaar shooting makers shares actor pic
सूबेदार - फोटो : इंस्टाग्राम: @primevideoin

विस्तार

अनिल कपूर और राधिका मदान एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सूबेदार' में साथ काम करने जा रहे हैं। निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही पहली तस्वीर शेयर की है। इस खबर पर प्रशंसकों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राधिका मदान अनिल कपूर के किरदार सूबेदार अर्जुन मौर्य की बेटी श्यामा का किरदार निभाएंगी।

विज्ञापन

अनिल कपूर का लुक
प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें अनिल कपूर एक जबरदस्त एक्शन सीन में नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा है, 'फ्रंटलाइन से लेकर होम टाउन तक- एक फौजी कभी पीछे नहीं हटता। सूबेदार का फिल्मांकन शुरू।' अनुपम खेर ने अनिल कपूर को फिल्म के लिए बधाई दी। प्रशंसकों ने अभिनेताओं को शुभकामनाएं दीं।

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की कहानी
राधिका ने अर्जुन मौर्य की दृढ़ और साहसी बेटी श्यामा की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस पिता-पुत्री की जोड़ी से उम्मीद की जा रही है कि वह स्क्रीन पर एक शक्तिशाली भावनात्मक किरदार निभाएंगे, जो फिल्म की कथात्मक गहराई को बढ़ाएगी। वहीं फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित 'सूबेदार' एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है, जो कभी देश के लिए लड़ा था। अब उसका सामना दुश्मनों से है, जो उसके घर और परिवार को नष्ट करना चाहते हैं।

विज्ञापन

फिल्म के निर्माता
यह फिल्म अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट, ओपनिंग इमेज और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित है। 'सूबेदार' के निर्माता विक्रम मल्होत्रा, सुरेश त्रिवेणी और अनिल कपूर हैं। वहीं त्रिवेणी ने निर्देशक के रूप में कमान संभाली है। पटकथा त्रिवेणी और प्रज्वल चन्द्रशेखर ने मिलकर लिखी है। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा होनी अभी बाकी है। यह अमेजन प्राइम वीडियो की मूल फिल्म एक्शन, ड्रामा और इमोशन का एक अनूठा मिश्रण पेश करती है, जो इसे इस शैली के प्रशंसकों के लिए और दुनिया भर के दर्शकों के लिए एक अनूठा सिनेमाई अनुभव लाने के लिए तैयार है।
Nayanthara: नेटफ्लिक्स पर आएगी 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल', नयनतारा की डॉक्यू फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed