फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amy jackson welcomes her second baby son oscar and shares his first look on social media

Amy Jackson: दूसरी बार मां बनी एमी जैक्सन, लाडले बेटे का रखा यह प्यारा नाम; शेयर कीं तस्वीरें

Tue, 25 Mar 2025 10:52 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 25 Mar 2025 10:52 AM IST
सार

Amy Jackson: बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्सन ने दिया बेटे को जन्म, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कीं हैं। जानिए अभिनेत्री ने क्या रखा बेटे का नाम?

विज्ञापन
Amy jackson welcomes her second baby son oscar and shares his first look on social media
एमी जैक्सन और एड वेस्टविक - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamamyjackson

विस्तार

हाल ही में अभिनेत्री एमी जैक्सन दूसरी बार मां बनी हैं। इसबार उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। एमी ने अपने पति एड वेस्टविक के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिसमें उन्होंने बेटे की पहली झलक भी दिखाई है। आइए जानते हैं क्या रखा बेटे का नाम?
विज्ञापन

जानें क्या रखा बेटे का नाम?
अभिनेत्री एमी जैक्शन ने एड वेस्टविक के साथ अगस्त 2024 में शादी की थी। अब आठ महीने बाद इस जोड़े ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी है। पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने अपने लाडले बेटे की भी एक झलक दिखाई है, जिसमें दोनों माता-पिता अपने बेटे को प्यार करते दिख रहे हैं। एमी ने अपने बेटे का नाम ऑस्कर रखा है। पोस्ट के कैप्शन में दंपत्ति ने लिखा कि दुनिया में आपका स्वागत है बेबी बॉय, ऑस्कर अलेक्जेंडर वेस्टविक।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ed Westwick (@edwestwick)

विज्ञापन
विज्ञापन



यह खबर भी पढ़ें: Gaurav Khanna: गौरव खन्ना को याद आए पुराने दिन, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में दिल्ली का जिक्र करके हुए भावुक

छह साल पहले दिया था पहले बच्चे को जन्म
अभिनेत्री एमी जैक्सन और एड वेस्टविक का यह पहला बच्चा है, जिसका नाम ऑस्कर रखा गया है। वहीं, आपको बताते चलें कि अभिनेत्री ने 2019 में एक बेटे को जन्म दिया था। इससे पहले वह एमी पानायियौटो नामक होटल व्यवसायी को डेट कर रही थी और उनसे सगाई भी कर ली थी। सगाई के कुछ महीनों बाद दोनों ने एक बेटे को जन्म दिया था, फिर दोनों का 2021 में ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद एमी ने 2021 में एड वेस्टविक को डेट करना शुरू किया और 2024 में उनसे शादी कर ली। अब दंपत्ति को एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। 

यह खबर भी पढ़ें: Kunal Kamra-Hansal Mehta: हंसल मेहता ने किया कुणाल कामरा का बचाव, सुनाई आपबीती, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

एमी जैक्सन का वर्कफ्रंट
अभिनेत्री एमी जैक्सन के काम की बात करें तो उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री ने 2010 में तमिल फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘येवडू’, ‘आई’, ‘सिंग इज ब्लिंग’ जैसी फिल्मों में काम किया। एमी आखिरी बार रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘2.0’ में नजर आईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed