फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amrapali Gives 50 Pushups Task To Qazi Touqeer Viral Video Shows Full On Entertainment In Bigg Boss 20

बिग बॉस 20: 'मैं कमांडर हूं', काजी तौकीर का बर्ताव देख हैरान हुए बाकी कंटेस्टेंट; यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

Mon, 14 Sep 2026 04:52 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 14 Sep 2026 04:52 PM IST
सार

Bigg Boss 20: सिंगर काजी तौकीर इन दिनों शो 'बिग बॉस 20' के चलते काफी चर्चाओं में हैं। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो जबरदस्त हंगामा करते नजर आ रहे हैं। जानिए वीडियो में क्या कुछ है खास। 
 

विज्ञापन
Amrapali Gives 50 Pushups Task To Qazi Touqeer Viral Video Shows Full On Entertainment In Bigg Boss 20
बिग बॉस 20 काजी तौकीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों 'बिग बॉस 20' खूब चर्चा में है। हर दिन इसमें कुछ न कुछ नया हो रहा है। कभी कोई कॉमेडी करता है, तो कभी किसी से तीखी नोकझोंक देखने को मिलती है। इस बीच मेकर्स ने शो के कुछ नए प्रोमो शेयर किए हैं, जिसमें काजी तौकीर घर में हंगामा मचाते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
वीडियो की शुरुआत में काजी, स्काउट को वर्कआउट करने में मदद करवाते हैं, और जब स्काउट वो पूरा कर लेते हैं, तो काजी खुशी से उनका माधा चूम लेते हैं। इस बीच मैरी कॉम बोलती हैं- 'इनका फिर शुरू हो गया।'
विज्ञापन


इसके बाद काजी चिल्लाते हुए कहते हैं- 'मैं एक कमांडर हूं।' इसके बाद आम्रपाली उन्हें 50 पुशअप मारने का टास्क देती हैं, जो वो देखते ही देखते पूरा कर लेते हैं। इसके बाद वे खुशी से फिर से चिल्लाते हुए और इंजॉय करते नजर आते हैं। इस बीच काजी कहते हैं कि मैं मगरमच्छ के मुंह में जाकर ब्रश करके निकल आऊंगा। मैं एक कमांडर हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने काजी तौकीर के इस बर्ताव पर कई कमेंट्स किए हैं।
  • एक यूजर ने लिखा- 'सबसे मजेदार पार्ट ये है कि काजी फनी होने की कोशिश किए बिना ही फनी हो जाते हैं।'
  • दूसरे ने कमेंट किया- 'काजी तो एक ही है।'
  • वहीं एक ने कमेंट किया- 'काजी तेरे कितने रूप? वो क्रेजी हैं यार, लेकिन कम्पलीट एंटरटेनर हैं।'
  • वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- 'मैं चाहता हूं कि काजी ये शो जीत जाएं।'

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20 अपडेट्स: घर वालों ने तोड़ा कौन सा नियम? रद्द हुआ टास्क, इन तीन प्रतिभागियों को मिली सजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed