फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan beaten a man while shooting as man commented on rekha

Amitabh Bachchan: जब अमिताभ बच्चन ने शख्स की कर दी थी पिटाई, रेखा से जुड़ा है मामला

Sun, 06 Apr 2025 12:07 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 06 Apr 2025 12:07 AM IST
सार

Amitabh Bachchan Beaten Man: अमिताभ बच्चन और रेखा के कई किस्से बहुत मशहूर हैं। ऐसे में आज हम आपको उस किस्से के बारे में बताएंगे जिसमें अमिताभ ने रेखा के लिए एक शख्स की पिटाई कर दी थी।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan beaten a man while shooting as man commented on rekha
रेखा-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की अदाकारी का हर कोई कायल है। अमिताभ बच्चन ने रेखा के साथ कई फिल्मों में काम किया। इस जोड़ी को लोगों ने बड़े पर्दे पर खूब सराहा। इनकी कई फिल्में हिट रहीं। असल जिंदगी में अमिताभ बच्चन और रेखा रिश्ते में रहे। आज हम आपको इन्हीं से जुड़ा एक किस्सा बताएंगे।
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने कर दी थी पिटाई
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि अमिताभ बच्चन और रेखा एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों एक दूसरे का खूब ख्याल भी रखते थे। एक बार तो अमिताभ बच्चन ने रेखा के लिए एक शख्स की पिटाई तक कर दी थी। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। यह किस्सा यासीर उस्मान की किताब 'रेखा की जीवनी- द अनटोल्ड स्टोरी' से लिया गया है। 
Sikandar Collection Day 7: सातवें दिन तक बजट के बराबर भी नहीं कमा पाई सिकंदर, जानें अब तक की कुल कमाई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan beaten a man while shooting as man commented on rekha
अमिताभ रेखा - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
शख्स ने रेखा पर की थी टिप्पणी
साल 1978 में फिल्म 'गंगा की सौगंध' की शूटिंग राजस्थान के जयपुर में हो रही थी। शूटिंग देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी थी। शूटिंग के दौरान एक शख्स ने रेखा पर गलत बयानबाजी कर दी। क्रू मेंबर ने शख्स को समझाया लेकिन वह नहीं माना। उसने दोबारा वही हरकत की।
Love and War: 'लव एंड वार' में नजर आएंगी यह खूबसूरत एक्ट्रेस, रणबीर संग करेंगी रोमांस; जानें अपडेट
 
विज्ञापन

पिटाई के बाद अमिताभ और रेखा को लेकर बातें शुरू हुईं
कई बार समझाने के बाद जब शख्स नहीं माना तो अमिताभ बच्चन को गुस्सा आ गया। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने उस शख्स की पिटाई कर दी। इस मामले के बाद अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते को लेकर सुर्खियां गर्म होने लगीं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा। लेकिन ये वाकिया काफी मशहूर हुआ। 

कई फिल्मों में साथ में किया काम
अमिताभ बच्चन और रेखा ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। इसमें गंगा की सौगंध, नमक हराम, खून पसीना, मुकद्दर का सिकंदर' और राम बलराम शामिल हैं। इन दोनों की आखिरी फिल्म 'सिलसिला' थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed