फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deepika Padukon will be in love and war will romance with ranbir kapoor

Love and War: 'लव एंड वार' में नजर आएंगी यह खूबसूरत एक्ट्रेस, रणबीर संग करेंगी रोमांस; जानें अपडेट

Sat, 05 Apr 2025 08:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 05 Apr 2025 08:58 PM IST
सार

Love and War Casting Update: खबरों के मुताबिक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वार' में एक नई एक्ट्रेस को लिया जाना है। फिल्म में इस एक्ट्रेस के साथ रणबीर रोमांस कर सकते हैं।

विज्ञापन
Deepika Padukon will be in love and war will romance with ranbir kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : फोटो- इंस्टाग्राम

विस्तार

निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' बहूप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अहम भूमिकाओं में होंगे। अब, कथित तौर पर दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म में शामिल हो सकती हैं। फिल्म शिल्मी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री को संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में एक भूमिका के लिए चुना जा रहा है। फिल्म में दीपिका पादुकोण की रणबीर कपूर के साथ 40 मिनट की भूमिका होगी।
विज्ञापन

दीपिका रणबीर कर सकते हैं रोमांस
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रणबीर और दीपिका के बीच रोमांटिक सीन भी होंगे। इसलिए फिल्म को सीबीएफसी से 'ए' सर्टिफिकेट मिल सकता है। खबरें ये भी हैं कि फिल्म में भंसाली कैटरीना को भी ले सकते हैं। शायद, एक खास डांस नंबर के लिए! 
यह खबर भी पढ़ें: Race 4: 'रेस 4' को लेकर निर्माता ने दिया बड़ा अपडेट, बताया सैफ के अलावा फिल्म में कौन होगा एक्टर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Deepika Padukon will be in love and war will romance with ranbir kapoor
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की कहानी के बारे में नहीं है पता
'लव एंड वॉर' ने रिलीज से पहले ही शानदार चर्चा बटोरी है क्योंकि इसमें कमाल की कास्टिंग है। फिल्म देखने वाले हमेशा संजय लीला भंसाली की फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। हालांकि फिल्म की कहानी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि 'लव एंड वॉर' राज कपूर की फिल्म 'संगम' से प्रेरित है जो एक लव ट्राइएंगल थी।
यह खबर भी पढ़ें: Tony Kakkar: गाने के जरिए टोनी कक्कड़ ने समय रैना का किया सपोर्ट, कहा- 'जो अच्छे होते हैं उनसे भी...'
 
विज्ञापन

अगले साल मार्च में रिलीज होगी फिल्म
हम सभी जानते हैं कि रणबीर और दीपिका एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बाद में, रणबीर कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप में थे, जो अब विक्की कौशल से शादी कर चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में पहले से ही रणबीर की रियल लाइफ पत्नी आलिया भट्ट हैं। 'लव एंड वार' अगले साल मार्च में रिलीज हो सकती है। उम्मीद है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काई अच्छा कमाल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed