Ram Gopal Varma: कमल हासन के समर्थन में उतरे रामगोपाल वर्मा, ट्वीट करके किया डिलीट
निर्देशक रामगोपाल वर्मा अपने बेबाक बयानों के कारण जाने जाते हैं। हाल ही में वह कमल हासन के सपोर्ट में खड़े नजर आए। कमल हासन के एक बयान पर बड़ी कंट्रोवर्सी हो गई है। इस कंट्रोवर्सी के बीच रामगोपाल ने एक ट्वीट कमल हासन के सपोर्ट में किया, बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। जानिए अपने ट्वीट में रामगोपाल वर्मा ने क्या लिखा था?
विस्तार
रामगोपाल वर्मा ने एक ट्वीट किया, जिसमें वह लिखते हैं, ‘लोकतंत्र का नया नाम असहिष्णुता है। तथ्यात्मकता (फैक्ट) के बावजूद, यह कहना कि कमल हासन जब तक माफी नहीं मांगते, तब तक कर्नाटक में फिल्म ‘ठग लाइफ’ बैन होगी, इस बात की धमकी देना एक नए तरह की गुंडागर्दी है।’ इस ट्वीट को पोस्ट करने के बाद रामगोपाल वर्मा ने डिलीट भी कर दिया। इस ट्वीट के जरिए रामगोपाल वर्मा कमल हासन को सपोर्ट करते दिखे हैं।
क्या है पूरा मामला
पिछले दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग लाइफ’ के प्रमोशन के दौरान कमल हासन ने कन्नड़ भाषा के बारे में टिप्पणी की थी। एक्टर ने तमिल और कन्नड़ भाषा की तुलना की, जिसके कारण कन्नड़ समर्थक समूहों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ पर बैन लगाने की मांग की। इस मामले में ही रामगोपाल वर्मा, एक्टर को सपोर्ट कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Kiara Advani in War 2: कियारा के बिकिनी सीन पर राम गोपाल वर्मा ने किया भद्दा पोस्ट, क्लेश होते ही किया डिलीट
हाल ही में कमल हासन ने भी इस विवाद पर अपना पक्ष रखा है। वह कहते हैं, 'हम लोकतंत्र में रहते हैं। मैं कानून और न्याय पर भराेसा करता हूं। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल के लिए मेरे मन में सच्चा प्रेम है। कोई भी इस पर शक नहीं करेगा, सिवाय उन लोगों के जिनका कोई एजेंडा है। मुझे पहले भी धमकी दी गई है। अगर मैं गलत हूं तो माफी मांग लूंगा। अगर मैं गलत नहीं हूं, तो माफी नहीं मांगने वाला।'
कब रिलीज होगी ठग लाइफ
कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की रिलीज डेट काफी पास है। यह फिल्म 5 जून 2025 को रिलीज होगी। फिल्म तमिल के अलावा तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ औ हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी।