फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   war 2 ram gopal varma trolled for comment on kiara advani bikini deletes post after backlash

Kiara Advani in War 2: कियारा के बिकिनी सीन पर राम गोपाल वर्मा ने किया भद्दा पोस्ट, क्लेश होते ही किया डिलीट

Wed, 21 May 2025 01:24 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 21 May 2025 01:24 PM IST
सार

Ram Gopal Varma: ‘वॉर 2’ के टीजर में अपने बिकिनी सीन से कियारा आडवाणी खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। उनके लुक को लेकर जहां फैंस तारीफ करते दिखे वहीं निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने कुछ ऐसा कह डाला कि उन्हें सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
war 2 ram gopal varma trolled for comment on kiara advani bikini deletes post after backlash
कियारा आडवाणी और राम गोपाल वर्मा - फोटो : एक्स

विस्तार

अक्सर विवादों में रहने वाले बॉलीवुड निर्देशक राम गोपाल वर्मा एक बार फिर भद्दे कमेंट के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गए। इस बार उनकी आलोचना का कारण बना फिल्म ‘वॉर 2’ के टीजर से सामने आया अभिनेत्री कियारा आडवाणी का बिकिनी लुक, जिसपर टिप्पणी करना राम गोपाल वर्मा को भारी पड़ गया।

विज्ञापन

आपत्तिजनक कमेंट किया डिलीट
'वॉर 2' के टीजर में कियारा आडवाणी एक पूल साइड सीन में बिकिनी में नजर आईं। इसी सीन का एक स्क्रीनशॉट लेकर राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक अश्लील टिप्पणी कर दी। उनकी इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। आलम ये रहा कि फैंस की आलोचना से परेशान होकर डायरेक्टर को अपना पोस्ट डिलीट करना पड़ गया।  

विज्ञापन


लोगों ने जमकर लगाई क्लास 
सोशल मीडिया पर राम गोपाल वर्मा की पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स वायरल हो गए। कई यूजर्स ने उन्हें जमकर लताड़ा और सीधे-सीधे अपनी उम्र का लिहाज करने के लिए कहा। वहीं कुछ ने सीधे-सीधे उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, ‘जो व्यक्ति ये बातें सार्वजनिक रूप से लिख सकता है, सोचिए वो निजी जिंदगी में क्या सोचता होगा।’ हालांकि पोस्ट को डिलीट करने के बाद भी यह मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा है। 

ये खबर भी पढ़ें: Actress Bikini Look: कियारा के बिकिनी लुक ने लगाई इंटरनेट पर आग, दीपिका से लेकर आलिया दिखा चुकी हैं हॉट अवतार


कियारा के फैंस ने किया सपोर्ट
कियारा आडवाणी के फैंस ने इस पूरे मामले में एकजुट होकर राम गोपाल वर्मा को ट्रोल किया। सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी ट्रेंड करने लगा और यूजर्स ने मांग की कि सेलेब्रिटीज को महिलाओं के प्रति इस तरह की भाषा से बचना चाहिए।


'वॉर 2' में कियारा का दमदार किरदार
इसी बीच कियारा आडवाणी की फिल्म ‘वॉर 2’ का टीजर जमकर वाहवाही बटोर रहा है। फिल्म में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में हैं और जूनियर एनटीआर विलेन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं और यह 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर को 24 घंटे में 20 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed