Charlie Puth: चार्ल्स पुथ ने बचपन की दोस्त से रचाई शादी, पोस्ट साझा कर पत्नी ब्रूक सैनसोन के लिए जताया प्यार
अमेरिकी गायक-गीतकार चार्ल्स पुथ ने बीते मंगलवार को अपने बचपन की दोस्त ब्रूक सैनसोन के साथ शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट साझा कर पत्नी के प्रति प्यार जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार्ल्स ओटो पुथ जूनियर एक अमेरिकी गायक-गीतकार हैं। वह 7 सितंबर को ब्रूक सैनसोन के साथ शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने कैलिफोर्निया के मोंटेसिटो में स्थित अपने पारिवारिक घर पर एक छोटे समारोह में शादी रचाई है। दोनों बचपन से एक दूसरे के दोस्त हैं, जिस वजह से ये एक दूसरे से गहरा जुड़ाव रखते हैं। बचपन से दोस्त होने के बावजूद दोनों रोमांटिक रूप से एक दूसरे के करीब साल 2022 में आए। इसके बाद उन्होंने जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने का निश्चय किया।
पुथ ने साझा किया खास पोस्ट
पुथ ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर इसे लेकर एक खास पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने सैनसोन के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। इस कार्यक्रम को वोग जैसी पत्रिकाओं में भी प्रकाशित किया गया था, जिसमें कहा गया था कि यह जगह आदर्श थी क्योंकि यह परिवार का घर था। इसे एक शानदार शादी समारोह बताया गया है। वहीं, दूसरी तरफ सैनसोन ने उल्लेख किया कि उनकी और पुथ दोनों चाहते थे कि उनकी शादी में पारंपरिक पहलूओं को एक सहज, अच्छी तरह से डिजाइन किए गए दृष्टिकोण के साथ मिलाकर दर्शाया जाए। सभी चीजों को उनकी पसंद के अनुरूप सोच-समझ कर रखा गया था। शादी का जश्न सैन यसिड्रो रेंच में रिहर्सल डिनर से शुरू हुआ, जो अपने समृद्ध इतिहास के लिए बहुत प्रसिद्ध है। इसके बाद फिर पुथ के घर पर ड्रिंक्स और मिठाइयां परोसी गई थीं।
विज्ञापन विज्ञापन
पारंपरिक तरीके से हुई शादी
दोनों की शादी का यह दिन बेहद पारंपरिक तरीके से घटा। हालांकि, दोनों के लिए यह एक यादगार दिन रहेगा। दोनों ने जैतून के पेड़ के नीचे एक दूसरे को सोने की अंगूठियां पहनाईं। इसके बाद एक साधारण, मगर बेहद महत्वपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। सैनसोन ने इस खास दिन पर हुए अनुभवों को साझा करते हुए वोग को बताया, "जब मैं वहां खड़ी थी, तो मैंने चार्ली से इतना जुड़ाव कभी महसूस नहीं किया था। ऐसा लगा जैसे समय रुक गया हो। हम दोनों ने बिना बात किए अपनी प्रतिज्ञाओं में एक ही पंक्ति शामिल की थी, जो थी,"हमेशा से तुम ही हो।"
अपनी खूबसूरती से नई अभिनेत्रियों को भी मात देती नजर आईं माधुरी दीक्षित
Alia Bhatt: पति नहीं बल्कि इस अभिनेता के साथ शानदार है आलिया भट्ट की केमिस्ट्री, खुद अभिनेत्री ने किया खुलासा
चार्ली पुथ ने जताया सैनसोन के लिए प्यार
सैनसोन ने कहा कि उन्हें यह एक पूरी परी कथा की तरह लगा, जबकि पुथ ने अपनी पत्नी के लिए प्यार जताते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे सैनसोन ने उनकी जिंदगी को और भी खूबसूरत बना दिया है। समर्पित किया, जिसमें उन्होंने व्यक्त किया कि उसने उनके जीवन को कितना सुंदर बना दिया। चार्ली पुथ ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, आज मैं आपके सामने खड़ा ब्रुक, ये महसूस करता हूं कि आज मैं सचमुच सबसे ज्यादा खुश हूं। अपने 32 साल के जीवन में कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनका मैं अनुमान तक नहीं लगा सकता, लेकिन एक बाद हमेशा से साफ थी कि मैं तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा।
Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने एक साल पुरानी ड्रेस से बेटी के लिए बनाई रजाई, कहा- जीरो वेस्टेज में विश्वास रखें