बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों बेटी राहा के साथ कई जगहों पर स्पॉट की जाती हैं। आलिया ने अपने करियर में कई सारे बड़े अभिनेताओं जैसे वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणवीर सिंह के साथ काम किया है लेकिन उन्होंने बड़े पर्दे पर अपने सह कलाकार का नाम साझा किया है। बताया है किस अभिनेता के साथ उनकी केमिस्ट्री शानदार रही है। आइए आपको बताते हैं किस सह कलाकार का लिया था आलिया भट्ट ने नाम।
2 of 4
आलिया भट्ट- रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
रणवीर सिंह और वरुण धवन के बीच कौन है फेवरेट को-स्टार
कॉफी विद करण में करण जौहर से बातचीत के दौरान आलिया भट्ट से सवाल किया गया कि बड़े पर्दे पर वरुण धवन और रणवीर सिंह में से किस अभिनेता के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री रही है। वह इन दोनों अभिनेताओं में से किसे चुनेंगी। इस पर अभिनेत्री ने मजेदार जवाब दिया, जिसको लेकर उनके फैंस भी अभिनेत्री की काफी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
3 of 4
वरुण धवन-आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन के साथ बेहतर केमेस्ट्री थी
आलिया के जवाब देने से पहले ही रणवीर बीच में टोकते हुए उन्हें अपना नाम लेने का सुझाव देते हैं। इसे एक कठिन सवाल बताते हुए, अभिनेत्री ने शुरू में रणवीर का जिक्र करते हुए कहा कि उनके बीच बहुत अच्छी केमिस्ट्री है। फिर आलिया ने अपना जवाब बदलते हुए कहा, 'वारिया (वरुण और आलिया) के प्रशंसक बहुत परेशान होंगे। वरुण और मेरे बीच सबसे अच्छी केमिस्ट्री है'। वरुण के साथ उनकी केमिस्ट्री बहुत अच्छी है। रणवीर ने इस पर आलिया को तंज करते हुए कहा कि 'दोस्त के नाम पर कलंक' हैं।
4 of 4
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
पति रणबीर कपूर को बताया समय का पाबंद
आलिया ने बातचीत के दौरान अपने पति रणबीर कपूर को लेकर भी बात की। आलिया ने कहा कि रणबीर समय के पाबंद हैं। वहीं, रणवीर सिंह बहुत ही अच्छा डांस करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया 'जिगरा', 'अल्फा' और 'लव एंड वार' फिल्मों में नजर आने वाली हैं। बता दें कि आलिया स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, कलंक और हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इन फिल्मों में आलिया को काफी पसंद किया गया है।