फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amar Ujala Samvad sumedh shinde Found the right path after doing dentist clinic for ten years

Amar Ujala Samvad: सुमेध की परफॉर्मेंस के मुरीद हो गए थे जावेद अख्तर, कॉमेडियन को फोन कर पूछी थी फीस

Mon, 02 Sep 2024 06:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 02 Sep 2024 06:24 PM IST
सार

मेरी जर्नी इंडियन आइडल ऑडिशंस से शुरू हुई थी और मेरे सामने ऐसा डायरेक्टर बैठा था, जिसकी वजह से मैं सिंगर नहीं बन पाया। अनु मलिक मेरे सामने बैठे थे और उन्होंने मुझसे कहा कि तुने क्या गाया है। मैं पेशे से डेंटिस्ट हूं।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad sumedh shinde Found the right path after doing dentist clinic for ten years
सुमेध शिंदे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश और हरियाणा के बहुआयामी विकास पर महामंथन अमर उजाला संवाद हरियाणा हो रहा है। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, धर्म, फिल्म व कारोबार जगत की नामचीन हस्तियां रूबरू हो रही हैं। गुरुग्राम स्थित होटल क्राउन प्लाजा में कार्यक्रम चल रहा है। इस समारोह में कॉमेडियन सुमेध शिंदे ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में कॉमेडियन ने अपनी जर्नी को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन


कैसे शुरू हुई आपकी जर्नी?
मेरी जर्नी इंडियन आइडल ऑडिशंस से शुरू हुई थी और मेरे सामने ऐसा डायरेक्टर बैठा था, जिसकी वजह से मैं सिंगर नहीं बन पाया। अनु मलिक मेरे सामने बैठे थे और उन्होंने मुझसे कहा कि तुने क्या गाया है। मैं पेशे से डेंटिस्ट हूं। मैंने इंडियन आइडल के शो में जाकर मिमक्री की। बचपन से मैं आमिर खान की वॉयस कर रहा हूं। मैं दस साल से क्लिनिक कर रहा था। मैंने घर पर बैठे बैठ आमिर खान की मिमिक्री की और फिर मुझे पता चल गया कि यही मेरा रास्ता है और मुझे इसी दिशा में जाना है। 
विज्ञापन


आप मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं और डबिंग आर्टिस्ट भी हैं। दोनों में क्या अंतर है?
डबिंग में अलग स्क्रिप्ट होती है। आपको उसके हिसाब से सोचना होगा कि यह डायलॉग कैसे बोला जाएगा। जैसे कि अमर उजाला संवाद लिखा है तो इसे आमिर खान कैसे बोलेंगे, उनके लहजे के हिसाब से बोलना होगा। उसी तरह जॉन अब्राहम कैसे बोलेंगे उस हिसाब से बोलेंगे। अगर कोई स्क्रिप्ट मिमिक्री आर्टिस्ट पढ़ पाता है तो उसमें डबिंग कर सकते हैं। जैसे मैं एक चीज को नौ भाषाओं में डब कर लेता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जावेद अख्तर ने किया था फोन
साल 2008 में मैंने शाहिद और ऋतिक की मिमिक्री की थी। तो तब कोई करता नहीं था। मेरी इस परफॉर्मेंस से जावेद अख्तर काफी इंप्रेस हुए थे और उन्होंने मुझसे पूछा था कि अगल मैं आपके फोन कर के घर बुलाता हूं तो आप अपनी परफॉर्मेंस का कितना फीस चार्ज करेंगे। आज भी वह मुझे पहचानते हैं और आज भी हम दोनों टच में हैं। यह सब टैलेंट और इंडियन आइडल की बदौलत है। 

आपने कभी किसी को फोन करके प्रैंक किया है?
इस तरह से नहीं, लेकिन किसी को बर्थडे विश करता हूं तो किसी एक्टर की आवाज निकालकर करता हूं। कभी ऋतिक रोशन की निकाल दी या कभी किसी और स्टार की निकाल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed